लाइव न्यूज़ :

रॉयल आइसिंग क्वीन प्राची धबल देब को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2024 22:29 IST

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्राची को यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के प्रबंध निदेशक केविन मैककोल ने सम्मानित किया.

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रही है.मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है.

नई दिल्लीः हाल ही में यूके ने भारतीय संस्कृति और योगदान का जश्न मनाते हुए इंडिया वीक की मेजबानी की. इसमें सम्मानित होने वालों में पुणे की केक आर्टिस्ट प्राची धबल देब भी शामिल थीं, जिन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रॉयल आइसिंग आर्ट में उनके असाधारण काम के लिए सम्मानित किया गया. बाद में उन्हें यूके संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में नवीन शाह सीबीई द्वारा सम्मानित किया गया. वह विश्व प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मानित होने वाली पहली केक आर्टिस्ट हैं. प्राची लंदन में अध्ययन करने के बाद एक दशक से अधिक समय से रॉयल आइसिंग आर्ट को बढ़ावा दे रही हैं. उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त  किया. उन्होंने कहा, "मेरे काम को इतना बड़ा सम्मान मिलना मेरे लिए बेहद अहम बात है. यहां तक की यात्रा मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रही है, लेकिन इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है."

 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्राची को यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के प्रबंध निदेशक केविन मैककोल ने सम्मानित किया. यह सम्मान रॉयल आइसिंग की कला में उनके योगदान को दर्शाता है, एक ऐसा क्षेत्र जिसमें उन्होंने अथक मेहनत और परिश्रम से कुशलता प्राप्त की हैं. मध्य प्रदेश के रीवा में जन्मी प्राची का लालन-पालन देहरादून, उत्तराखंड में हुआ, जहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की.

फिर वे अपनी कॉलेज की शिक्षा के लिए कोलकाता चली गई. केक आर्टिस्ट्री में उनकी यात्रा कई उल्लेखनीय उपलब्धियों से चिह्नित है, जिसमें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के साथ लंदन द्वारा प्रमाणित तीन विश्व रिकॉर्ड शामिल हैं. इन रिकॉर्डों में मिलान कैथेड्रल से प्रेरित एक आश्चर्यजनक 100 किलोग्राम का केक स्ट्रक्चर, अधिकतम वेगन रॉयल आइसिंग स्ट्रक्चर्स और वेगन रॉयल आइसिंग से निर्मित एक इंडियन-इंस्पायर्ड महल की 200 किलोग्राम की वेगन रॉयल आइसिंग शामिल है.

केक बनाने में महारत हासिल करने के अलावा, प्राची ने कन्फेक्शनरी के प्रति अपने जुनून को वेगन लाइफस्टाइल के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सहजता से मिश्रित किया है. प्राची ने बताया, "मैं वेगन रॉयल आइसिंग में आगे और क्या किया जा सकता है, इस पर हमेशा काम करती हूं. मेरा मानना  है कि वेगन ऑप्शन भी उतने ही भव्य और सुंदर हो सकते हैं."

वर्तमान में पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में रहने वाली प्राची न केवल एक केक आर्टिस्ट हैं, बल्कि पाक कला में रचनात्मकता और नवीनता की सच्ची मिसाल हैं. उनका काम केक आर्टिस्ट्री में रूचि रखने वाले हजारों केक आर्टिस्ट्स के लिए प्रेरणादायक है. वह निश्चित ही अपने काम से इस क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रही है.

टॅग्स :Londonदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो