लाइव न्यूज़ :

CAA: नमाज अता कर रहे हाजी कादिर ने दौड़कर पीटे जा रहे पुलिसवाले को बचाया, जवान बोला- वह न आते तो मार दिया जाता

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 27, 2019 09:40 IST

अजय कुमार ने कहा, ''हाजी कादिर साहब मुझे अपने घर ले गए, मुझे सिर में और एक अंगुली में चोट आई थी। उन्होंने मुझे पानी दिया और पहनने के लिए कपड़े भी दिए और मुझे आश्वस्त किया कि मैं सुरक्षित रहूंगा। बाद में वह मुझे पुलिसथाने ले आए।''

Open in App
ठळक मुद्देहिंसक प्रदर्शनों के दौरान दिखी इंसानियत की तस्वीर, मुस्लिम शख्स ने नमाज छोड़ भीड़ के हत्थे चढ़े पुलिसवाले की बचाई जानपुलिसवाले ने कहा, ''अजय कुमार ने कहा, ''वह मेरे जीवन में फरिश्ता बनकर आए, अगर वह नहीं आते तो मैं मार दिया जाता।''

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी हिंसक भीड़ से घिर गया था और बुरी तरह पीटा गया था। भीड़ पुलिसकर्मी को मार ही डालती अगर एक नमाजी उसे बचाने नहीं आता है। यह कहना उसी पुलिसवाले का है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, अजय कुमार नाम के पुलिसकर्मी भीड़ के हाथों मरते-मरते बचे। अजय कुमार को हाजी कादिर नाम के शख्स ने किसी तरह उनको बेतहाशा पीट रही भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें अपने घर ले जाकर पनाह और सुरक्षा दी। यहां तक अपने कपड़े भी दिए और बाद में सुरक्षित पुलिस थाने छोड़कर आए। हाजी कादिर द्वारा पेश की गई इंसानियत की मिसाल लोगों के दिलों को द्रवित कर रही है। उनके इस काम की खूब तारीफ हो रही है। अजय कुमार ने तो उन्हें उनका जीवन बचाने आए फरिश्ते की संज्ञा दी है।  

अजय कुमार ने कहा, ''वह मेरे जीवन में फरिश्ता बनकर आए। अगर वह नहीं आते तो मैं मार दिया जाता।''

अजय कुमार ने कहा, ''हाजी कादिर साहब मुझे अपने घर ले गए, मुझे सिर में और एक अंगुली में चोट आई थी। उन्होंने मुझे पानी दिया और पहनने के लिए कपड़े भी दिए और मुझे आश्वस्त किया कि मैं सुरक्षित रहूंगा। बाद में वह मुझे पुलिसथाने ले आए।''

हाजी कादिर ने मीडिया से कहा कि वह उस वक्त नमाज अता कर रहे थे जब उन्हें बताया गया कि भीड़ ने एक पुलिसवाले को घेर लिया। 

हाजी कादिर ने आगे कहा, ''वह बहुत घायल था, मैंने उन्हें आश्वस्त किया उन्हें बचा लूंगा। उस वक्त मुझे उनका नाम मालूम नहीं था। मैं जो किया वह मानवता के लिए क्या।''

बता दें कि पिछले 20 दिसंबर को फिरोजाबाद में सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिसवाले एक दूसरे के सामने आ गए थे। प्रदर्शनकारियों ने काफी नुकसान किया था।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)वायरल कंटेंटउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो