लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में शादियां करने पर मिल रहा बंपर ऑफर, दूसरी पर 50%, तीसरी पर 75% और चौथी पर रिसेप्शन फ्री, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2020 14:46 IST

दरअसल, पाकिस्तान में एक मैरिज हॉल की तरफ शादी करने के इच्छुक लोगों को ऑफर दिया जा रहा है। पाकिस्तान के पंजाब राज्य के बहावलपुर शहर में स्थित इस मैरिज हॉल का मालिक दूसरी, तीसरी या चौथी शादी करने के इच्छुक जोड़े को बंपर ऑफर दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे 11 जनवरी को हुई ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखी जा रही है।जिसके बाद इस वीडियो को लगभग 12 हजार बार देखा जा चुका है।

इंटरनेट के इस दौर में हमें रोज कोई ना कोई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिखती रहती है। भई देखे भी क्यों ना क्योंकि सोशल मीडिया की दुनिया जो इतनी बड़ी है। सोशल मीडिया  पर दुनिया भर से हर रोज लगभग हजारों लाखों लोग अपनी वीडियो शेयर करते हैं। जिसमें कई वीडियो फनी होते है। पाकिस्तान का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दरअसल, पाकिस्तान में एक मैरिज हॉल की तरफ शादी करने के इच्छुक लोगों को ऑफर दिया जा रहा है। पाकिस्तान के पंजाब राज्य के बहावलपुर शहर में स्थित इस मैरिज हॉल का मालिक दूसरी, तीसरी या चौथी शादी करने के इच्छुक जोड़े को बंपर ऑफर दे रहा है। इसमें  दूसरी शादी करने पर 50%, तीसरी शादी करने पर 75%  और चौथी शादी करने पर वलीमा (रिसेप्शन) फ्री में हो जाएगा।

इस वायरल वीडियो को पाकिस्तान के समाचार टीवी चैनल समा ने चलाया था। 11 जनवरी को हुई ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखी जा रही है। समा टीवी चैनल की महिला पत्रकार नायला इनायत ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल पोस्ट किया था। जिसके बाद इस वीडियो को लगभग 12 हजार बार देखा जा चुका है।

ट्वीटर पर इस वीडियो को देखकर बहुत से लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी। इसमें कुछ लोगों ने मजाकिया तौर पर कहा कि यह पाकिस्तान के लिए अच्छा है तो कुछ ने इसे पाकिस्तान  के प्रधानमंत्री इमरान खान से जोड़ दिया।

हालांकि मैरिज हॉल के मालिक ने इस ऑफर के लिए एक शर्त भी रखी है कि अगर कोई शख्स दूसरी शादी करना चाहता है उसे पहले अपनी पहली पत्नी से पूछना पड़ेगा  और मैरिज हॉल की बुकिंग भी उसी महिला को करवानी पड़ेगी। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'