लाइव न्यूज़ :

Buldhana: 32 वर्षीय गर्भवती में ‘भ्रूण के अंदर भ्रूण’?, 35 सप्ताह की महिला कुछ दिन पहले नियमित जांच में...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 12:57 IST

Buldhana: अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में महिला के अल्ट्रासाउंड के दौरान चिकित्सकों को इस स्थिति के बारे में पता चला।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘भ्रूण में भ्रूण’ दुर्लभतम मामला होता है और यह स्थिति पांच लाख में से एक में पाई जाती है। अब तक (पूरे विश्व में) ऐसे केवल 200 मामले ही सामने आए हैं और वे भी प्रसव के बाद ही सामने आए। मैंने इस भ्रूण में कुछ असामान्य बात देखी, जो लगभग 35 सप्ताह का है।

Buldhana: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में 32 वर्षीय गर्भवती महिला में ‘भ्रूण के अंदर भ्रूण’ पाया गया है। यह एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति है जिसमें एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर स्थित होता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्लभ विसंगति का पता तब चला जब 35 सप्ताह की गर्भवती महिला कुछ दिन पहले नियमित जांच के लिए बुलढाणा जिला महिला अस्पताल आई। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में महिला के अल्ट्रासाउंड के दौरान चिकित्सकों को इस स्थिति के बारे में पता चला।

अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद अग्रवाल ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि ‘भ्रूण में भ्रूण’ दुर्लभतम मामला होता है और यह स्थिति पांच लाख में से एक में पाई जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक (पूरे विश्व में) ऐसे केवल 200 मामले ही सामने आए हैं और वे भी प्रसव के बाद ही सामने आए। इनमें से भारत में 10-15 मामले पाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस भ्रूण में कुछ असामान्य बात देखी, जो लगभग 35 सप्ताह का है।’’ डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सामान्य रूप से बढ़ रहे एक भ्रूण के पेट में भ्रूण जैसी संरचना देखी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चौंक गया क्योंकि यह सामान्य नहीं है। यह ‘भ्रूण में भ्रूण’ की स्थिति है जो दुनिया के सबसे दुर्लभ मामलों में से एक है।

हमने किसी और चिकित्सक की राय मांगी और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति थोरात ने भी इस स्थिति की पुष्टि की।’’ अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि महिला को सुरक्षित प्रसव और आगे की प्रक्रिया के लिए छत्रपति संभाजीनगर के एक चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो