लाइव न्यूज़ :

पूर्व बसपा सांसद के बेटे ने जारी किया एक और वीडियो, बोला- महिला अश्लील इशारे कर रही थी

By भाषा | Updated: October 19, 2018 04:04 IST

आशीष पांडे ने कहा, ‘‘हर कोई यह कह रहा है कि मैंने एक महिला को पिस्तौल से धमकी दी...लेकिन उसने मुझे धक्का दिया और यहां तक कि अपने हाथों से मेरी ओर अश्लील इशारे भी किए। उसके पुरूष मित्र ने मुझे कई चीजें कही।’’ पूरी कहानी यहां जानें- 

Open in App

दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में अतिथियों को पिस्तौल दिखा कर धमकाने के आरोपी बसपा के एक पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडे ने गुरूवार को पुलिस को बताया कि एक महिला ने अश्लील इशारा कर उसे उकसाया था जिसके बाद वह अपनी कार से हथियार लेकर आया था।

दिल्ली की एक अदालत ने पांडे के खिलाफ बुधवार को एक वारंट जारी किया था। इसके बाद, उसने गुरूवार को पटियाला हाऊस अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने एक वीडियो संदेश में कहा है कि उसे मीडिया ट्रायल का विषय बनाया जा रहा है। साथ ही, पांडे ने आरोप लगाया है कि घटना का सिर्फ एक पक्ष दिखाया जा रहा है और उसे एक "आतंकवादी" के रूप में पेश किया जा रहा है। 

इस बीच पुलिस ने कहा कि उसने दक्षिणी दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में पांडे द्वारा लहराई गई पिस्तौल को जब्त कर लिया है और इसके साथ ही वह बीएमडब्ल्यू कार भी मिल गई है जिसे लेकर वह रविवार तड़के होटल में गया था।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने लखनऊ से गाड़ी जब्त की है। उसने बताया कि घटना के वक्त पांडे के साथ मौजूद तीन महिलाओं की भी पहचान कर ली गई है और मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। 

पुलिस ने कहा कि तीनों महिलाएं विदेशी नागरिक हैं। इनमें से एक इंटीरियर डिजाइनर है, एक रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी है जबकि तीसरी फिल्म निर्माण के क्षेत्र से संबद्ध है।

पांडे ने आत्मसमर्पण करने से पहले जारी किए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मुझे मीडिया ट्रायल का विषय बनाया जा रहा। मुझे आतंकवादी के रूप में दिखाया जा रहा है। मैं इस बात से इनकार नहीं कर रहा हूं कि घटना हुई, लेकिन इसका सिर्फ एक पक्ष ही दिखाया जा रहा है।’’ 

पांडे ने कहा, ‘‘हर कोई यह कह रहा है कि मैंने एक महिला को पिस्तौल से धमकी दी...लेकिन उसने मुझे धक्का दिया और यहां तक कि अपने हाथों से मेरी ओर अश्लील इशारे भी किए। उसके पुरूष मित्र ने मुझे कई चीजें कही।’’ 

बसपा के पूर्व सांसद के बेटे ने कहा कि उसे न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। गौरतलब है कि घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना यहां हयात रीजेंसी होटल में हुई थी। 

पांडे के पिता राकेश पांडे बसपा के पूर्व सांसद हैं और उसका भाई उत्तर प्रदेश में विधायक हैं।

टॅग्स :दिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'