लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BlackDay, लोगों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवानों को किया याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2020 17:04 IST

ट्विटर पर #PulwamaAttack ट्रेंड हो रहा है. इसके अलावा #PulwamaNahinBhulenge भी ट्रेडिंग में है.

Open in App
ठळक मुद्दे14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था।

पुलवामा हमले के शहीदों को पूरा देश नम आंखों से श्रद्धाजंलि दे रहा है। सोशल मीडिया पर लोग पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश इन शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा । प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ पिछले वर्ष पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि । वे असाधारण लोग थे जिन्होंने हमारे देश की सुरक्षा और सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया । ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा ।’’ 

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले वर्ष जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूरा देश आतंकवाद की बुराई के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है ।

पुलवामा हमले की बरसी पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘ वर्ष जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे सीआरपीएफ के जवानों को नमन करता हूं। देश हमारे वीर जवानों की शहादत सदैव स्मरण रखेगा। ’’ नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ हम सभी एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘ मैं पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं । अपनी मातृभूमि की सम्प्रभुता और अखंडता के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले हमारे बहादूर जवानों और उनके परिवारों के प्रति भारत हमेशा आभारी रहेगा ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा ‘‘ 2019 में आज के ही दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को याद कर रहा हूं । भारत उनके बलिदान को कभी नहीं भूल पायेगा ।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और हम इस बुराई के खिलाफ लड़ाई को जारी रखने को प्रतिबद्ध हैं ।

राहुल ने पूछा : पुलवामा हमले की जांच में क्या निकला, सरकार में किसे जवाबदेह ठहराया गया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को याद किया और सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर इस हमले का सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ, इसकी जांच में क्या निकला और सरकार में किस व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया गया। गांधी ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर वाले ताबूतों की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''आज जब हम पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को याद कर रहे हैं तो हमें यह पूछना है कि इस हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ?" उन्होंने यह सवाल भी किया, '' हमले की जांच में क्या निकला? हमले से जुड़ी सुरक्षा खामी के लिए भाजपा सरकार में अब तक किसको जवाबदेह ठहराया गया है? '' 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलामिताली राजनरेंद्र मोदीराहुल गांधीजेपी नड्डाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी