लाइव न्यूज़ :

Cow Hug Day: बीजेपी सांसद को गाय द्वारा लात मारने का पुराना वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2023 15:30 IST

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा,”काऊ हग डे।” फिल्ममेकर प्रकाश राज ने इस वीडियो पर कमेंट किया- शायद गाय अपने वैलेंटाइन का इंतजार कर रही थी। 

Open in App

नई दिल्ली: 14 फरवरी को 'काउ हग डे' के रूप में मनाए जाने को लेकर पशु कल्याण बोर्ड द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव को एक गाय द्वारा लात मारने का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। 

पशु कल्याण बोर्ड ने कहा कि गाय को गले लगाने से भावनात्मक समृद्धि आएगी, जिससे गाय के अत्यधिक लाभ को देखते हुए सामूहिक और व्यक्तिगत खुशी दोनों को बढ़ावा मिलेगा। नोटिस में कहा गया है, "सभी गाय प्रेमी 14 फरवरी को गौ माता के महत्व को ध्यान में रखते हुए और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखते हुए गाय हग डे के रूप में मना सकते हैं।"

8 फरवरी को, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 14 फरवरी को "काउ हग डे" मनाने की भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की सिफारिश का समर्थन किया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को गायों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा,”काऊ हग डे।” फिल्ममेकर प्रकाश राज ने इस वीडियो पर कमेंट किया- शायद गाय अपने वैलेंटाइन का इंतजार कर रही थी। 

@minicnair नाम के एक ट्विटर हैंडल से कुटकी लेते हुए कमेंट किया गया कि ये इतना आसान नहीं है। @Abhilash279 नाम के एक यूजर लिखते हैं- वैलेंटाइन्स डे पर गाय को गले लगाना उतना ही मुश्किल है, जितना किसी को डेट करना।

टॅग्स :BJPप्रकाश राजप्रशांत भूषणPrashant Bhushan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो