लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'बल्लामार' विधायक आकाश विजयवर्गीय का जन्मदिन, लोगों ने कहा, आकाश जी, आपने तो...

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 12, 2019 12:16 IST

26 जून को इंदौर नगर निगम के अधिकारी को बल्ले से पीटने के आरोपी आकाश विजयवर्गीय पर उसी दिन मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे2018 में आकाश विजयवर्गीय इंदौर से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। आकाश विजयवर्गीय बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं।

मध्य प्रदेश इंदौर से भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) के विधायक आकाश विजयवर्गीय का जन्मदिन है। जो ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में है। ट्विटर पर लोग हैशटैग #HBDAkashJi के साथ जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। फिलहाल आकाश विजयवर्गीय जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर हैं। इंदौर नगर निगम के अधिकारी को बल्ले से पीटने के आरोप में आकाश विजयवर्गीय जेल में बंद थे। 26 जून को इंदौर नगर निगम के अधिकारी को बल्ले से पीटने के आरोपी आकाश विजयवर्गीय पर उसी दिन मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

ट्विटर हैशटैग #HBDAkashJi के साथ लोग आकाश विजयवर्गीय को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि आकाश जी, आपने हम युवा को बेहतर दिशा में जाने के लिए प्रेरित किया है।

एक यूजर ने आकाश विजयवर्गीय के बल्लाकांड पर तंज कसा है।

जानें बल्लाकांड के बारे में 

26 जून को इंदौर नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र बायस अपनी  टीम के साथ एक जर्जर मकान को ढहाने के लिए पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने विधायक आकाश विजयवर्गीय को इसकी सूचना दी थी। आकाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों के साथ वहां फौरन पहुंचे। जिसके बाद नगर निगम की टीम को बगैर कार्रवाई के लिए जाने को कहा। लेकिन वो माने नहीं। जिसके बाद आकाश ने क्रिकेट बैट से अधिकारी की पिटाई की। घटना के बाद धीरेंद्र बायस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

टॅग्स :आकाश विजयवर्गीयट्विटरइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो