लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण से गांववालों को बचाने का था जज्बा, मुश्किल आई तो मददगार बन गई एयरलाइन 

By अभिषेक पारीक | Updated: June 14, 2021 17:05 IST

हवाई सफर के दौरान हर कोई जानता है कि वह एक निश्चित वजन का सामान ही अपने साथ लेकर जा सकता है। अनुपम प्रियदर्शी अपने गांव कोरोना किट को लेकर जाना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम प्रियदर्शी 60 कोरोना केयर किट लेकर अपने गांव जाना चाहते थे। अनुपन को लगा कि निर्धारित सीमा से अधिक हो सकता है कोरोना केयर किट का वजन। एयरलाइन कंपनी की मदद से आसान हो गई मुश्किल। 

हवाई सफर के दौरान हर कोई जानता है कि वह एक निश्चित वजन का सामान ही अपने साथ लेकर जा सकता है। अनुपम प्रियदर्शी अपने गांव कोरोना किट को लेकर जाना चाहते थे। हालांकि उनका मानना था कि कोरोना किट का वजन 15 किलो से ज्यादा हो सकता है। उनकी इस समस्या को एयरलाइन ने दूर किया। 

इंडिगो एयरलाइन को टैग करते हुए अनुपम ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होने लिखा, 'मैं आपकी फ्लाइट के माध्यम से घर जाने की योजना बना रहा हूं। मैं अपने साथ कोरोना केयर किट्स भी लेकर जाना चाहता हूं।जिन्हें गांववासियों में निशुल्क वितरित करूंगा (सेनिटाइजर, मास्क और दवाएं)। यह 15 किलो के निश्चित वजन से ज्यादा हो सकता है। क्या आप इस नेक काम के लिए मेरे सामान की लिमिट में बढ़ोतरी कर सकते हैं?' जिसके बाद इंडिगो ने लिखा कि हमने आपको मैसेज किया है। 

कुमार विश्वास को भी किया ट्वीट

इसके बाद अनुपन ने कवि कुमार विश्वास को टैग करते हुए एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'आदरणीय कुमार विश्वास सर, परसों अपने घर बिहार जा रहा हूं। अपने साथ कोविड केयर किट ले जाने के लिए मैंने इंडिगो एयरलाइंस से निशुल्क अतिरिक्त भार ले जाने की अनुमति मांगी थी जो उन्होंने सहर्ष प्रदान कर दी। अब बस आपसे किट मिल जाए तो मेरे गांव में भी कोविड केयर सेंटर शुरू हो जाएगा।'

कुमार विश्वास ने भी जताया आभार

अनुपम के इंडिगो को किए ट्वीट पर कुमार विश्वास ने कमेंट किया है। उन्होंने अनुपम की सराहना करते हुए लिखा, 'अगर जज्बा हो तो हर शै मदद करती है।‘ साथ ही कुमार विश्वास ने भी इंडिगो का आभार जताया है।'

60 कोरोना किट लेकर जा रहे अनुपम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुमार विश्वास के ऑफिस से अनुपम 60 कोरोना किट लेकर अपने गांव जा रहे हैं। बिहार के मोतीहारी से करीब 30 किमी दूर उनका गांव बनकटा है। वे पीएचडी कर रहे हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाइंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल