लाइव न्यूज़ :

बिहार: अरवल में स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वर्ग में जाकर लगाया कोरोना का टीका, मचा है हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2022 20:41 IST

बिहार के अरवल जिले में स्वास्थ्यकर्मियों ने दिवंगत रामाधार महतो की उनकी मौत के 16 महीने बाद कोरोना टीका लगाने का हैरतअंगेज कारनामा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में स्वास्थ्यकर्मियों ने एक मृत व्यक्ति को कोरोना का वैक्सिन लगा दिया है अरवल जिले में सामने आये इस मामले से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ हैमामले में नाराजगी जताते हुए मृतक के बेटे ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन की मांग की है

पटना:बिहार के अरवल जिले में अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। यहां स्वास्थ्यकर्मियों ने ऐसा कांड किया है, जिसे जानकर लोगों का सिर चकरा जा रहा है। दरअसल, यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने एक मरे हुए आदमी को कोरोना का टीका लगाया है।

मामला प्रकाश में आने के बाद महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल सर्जन से लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों को सांप सूंघ गया है। मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जबकि मृतक का बेटा कागजात लेकर महकमे से तीखे सवाल पूछ रहा है।

इस संबंध में कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां रामाधार महतो की मौत के 16 महीने बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें कोरोना का दूसरा डोज लगा दिया है। इसे लेकर मृतक के बेटे के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद वह हतप्रभ रह गया।

टीका लगाए जाने का मामला उजागर होने के बाद परिवार के लोग हैरान हो गए और मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर सरकारी अधिकारियों के दफ्तर की ओर भागे। मृतक के बेटे ने कागजात दिखाते हुए सवाल पूछा कि उनके पिता रामाधार महतो की मौत 16 माह पहले हो चुकी थी। बावजूद टीका लगाए जाने का मैसेज आया है।

मृतक के बेटे ने सरकारी विभाग के कर्मियों पर टीके की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे ने डीएम से शिकायत की है। डीएम ने दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।

मामले में हो-हंगामा मचने के बाद जिला पदाधिकारी ने जांच कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :Coronaअरवलarwal-acHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो