लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः ट्रैफिक में फंसने के बाद कार बीच में ही छोड़ ऑपरेशन के लिए 3 KM दौड़े चिकित्सक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2022 22:49 IST

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉ गोविंद नंदकुमार करीब तीन किलोमीटर दौड़ने के बाद अस्पताल पहुंचे और फिर उसके बाद मरीज की आपातकालीन सर्जरी की।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर लोग नंदकुमार की तारीफ कर रहे हैं। 30 अगस्त को कनिंघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल जा रहे थे।पित्ताशय की थैली की एक आपातकालीन लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर सकें, लेकिन वह इस दौरान ट्रैफिक जाम में फंस गए।

बेंगलुरुः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक में फंसने के बाद अपनी कार को बीच में ही छोड़कर सर्जरी करने के लिए अस्पताल की ओर दौड़ रहे एक चिकित्सक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 3 किलोमीटर की दौड़ लगाई।

दरअसल, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉ गोविंद नंदकुमार 30 अगस्त को कनिंघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल जा रहे थे ताकि वह पित्ताशय की थैली की एक आपातकालीन लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर सकें, लेकिन वह इस दौरान ट्रैफिक जाम में फंस गए।

जाम से जल्द राहत नहीं मिलने के संकेत के बाद डॉ गोविंद नंदकुमार ने चालक के साथ कार छोड़ने का फैसला किया और वह अस्पताल की ओर दौड़ पड़े, क्योंकि सर्जरी के लिए देर हो रही थी। नंदकुमार ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘कभी-कभी आपको वही करना पड़ता है जो आपको करना होता है!’’

नंदकुमार ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ क्या अधिक लोगों को अपने कार्यस्थल की ओर जाने के लिए पैदल चलना चाहिए अथवा दौड़ना चाहिए?’’ नंदकुमार करीब तीन किलोमीटर दौड़ने के बाद अस्पताल पहुंचे और फिर उसके बाद उन्होंने मरीज की आपातकालीन सर्जरी की। अपने कर्तव्य के प्रति इस समर्पण के लिए सोशल मीडिया पर लोग नंदकुमार की तारीफ कर रहे हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो