लाइव न्यूज़ :

शादी के पहले दूल्हे को हुआ कोरोना लेकिन अस्पताल में रचाई शादी, वायरल हो रहा है दिलचस्प वीडियो

By प्रिया कुमारी | Updated: August 22, 2020 08:25 IST

टेक्सास के कार्लोस को शादी के कुछ दिन पहले कोरोना हो गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा, हालत इतनी खराब हो गई थी कि लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखना पड़ा था लेकिन इस हालत में कार्लोस ने शादी रचाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के कुछ दिन पहले ही दुल्हा कोरोना संक्रमित हो गया और आईसीयू में एडमिट हो गया। आईसीयू में एडमिट दुल्हें ने रचाई शादी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण कई लोगों की शादी टल गई तो कुछ लोगों ने लॉकडाउन में शादी की। हालांकि कई ऐसे केस भी आए जाए जहां शादी के बाद दुल्हा दुल्हन कोरोना से संक्रमित हो गए थे। एक ऐसा मामला फिर से सामने आया है जहां शादी के कुछ दिन पहले ही दुल्हा कोरोना संक्रमित हो गया और आईसीयू में एडमिट हो गया। लेकिन शादी करने का इरादा नहीं बदला। 

टेक्सास के कार्लेस मुनिज सैन एंटोनियों के मेथोडिस्ट अस्पताल में एडमिट होने के वावजूद उन्होंने अपनी मंगेतर ग्रेस से अस्पताल के बिस्तर पर लेटे शादी की। अस्पताल की शादी में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। 41 वर्षीय कार्लोस ने ग्रेस से शादी की और दोनों पति-पत्नी बन गए। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

केएसएटी न्यूज़ के मुताबिक कार्लोस को शादी के कुछ दिन पहले ही कोरोना हुआ था। इस वीडियो को  मेथोडिस्ट हेल्थकेयर सिस्टम ने फेसबुक पर शेयर किया है। हेल्थकेयर ने लिखा है कि उनकी हालत गंभीर हो गई है, उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। यही उनके लिए बचने का आखिरी रास्ता है। कार्लोस की नर्स ने उनको ग्रेस से शादी करने का सुझाव दिया था।

वीडियो को पिछले मंगलवार को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 6 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। अस्पताल ने कहा, "इस खास पल ने न केवल मरीज और परिवार के लिए खुशी और ताकत दी, बल्कि इसने मेथोडिस्ट अस्पताल में COVID-19 के कर्मचारियों को भी बड़ी जीत दिलाई। कार्लोस मुनिज अब ठीक होने की राह पर हैं और उन्हें ECMO से हटा दिया गया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोफेसबुकसोशल मीडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल