लाइव न्यूज़ :

बस्तीः दिहाड़ी मजदूर के बैंक खाते में दो अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये जमा, इनकम टैक्स विभाग ने भेजा नोटिस, शिव प्रसाद निषाद ने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं, कहां से आया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2023 17:30 IST

लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव के मूल निवासी शिव प्रसाद निषाद को कुछ दिन पहले यह नोटिस मिला था। निषाद ने कहा, ‘‘मैं एक मजदूर के रूप में काम करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे एक बड़ी रकम का आयकर नोटिस मिला है, जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। बैंक खाते और लेनदेन के विवरण के साथ स्थानीय आयकर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।नोटिस गांव में चर्चा का विषय बन गया है लेकिन इसने निषाद परिवार को चिंता में डाल दिया है।

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिहाड़ी मजदूर को उसके बैंक खाते में जमा दो अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये के संबंध में आयकर नोटिस भेजा गया है। लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव के मूल निवासी शिव प्रसाद निषाद को कुछ दिन पहले यह नोटिस मिला था। निषाद ने कहा, ‘‘मैं एक मजदूर के रूप में काम करता हूं।

मुझे एक बड़ी रकम का आयकर नोटिस मिला है, जिसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।’’ नोटिस में निषाद को 20 अक्टूबर या उससे पहले बैंक खाते और लेनदेन के विवरण के साथ स्थानीय आयकर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। यह नोटिस गांव में चर्चा का विषय बन गया है लेकिन इसने निषाद परिवार को चिंता में डाल दिया है।

निषाद ने कहा, ‘‘कुछ साल पहले मेरा पैन कार्ड खो गया था। मेरा मानना ​​है कि किसी ने मेरे खाते में पैसे जमा करने के लिए इसका दुरुपयोग किया है।’’ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा, ‘‘मैंने लालगंज थाने के प्रभारी से मामले की जानकारी जुटाने को कहा है।’’ इस बारे में स्थानीय आयकर अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBastiआयकरआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'