लाइव न्यूज़ :

बदायूं में कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो आया सामने, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 29, 2022 15:42 IST

पुलिस ने रविवार को बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर कुत्ते के साथ क्रूरता करते एक युवक का वीडियो सामने आया, जिसको लेकर पशु प्रेमियों ने ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देकुत्ते के साथ क्रूरता करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया हुआ था वायरलव्यक्ति की पहचान सहसवान थाना क्षेत्र के रहने वाले जुनैद के रूप में हुईआरोपी युवक जुनैद के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

बदायूं: बदायूं ज़िले के कोतवाली सहसवान क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आवारा कुत्ते के साथ क्रूरता करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। 

पुलिस ने रविवार को बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर कुत्ते के साथ क्रूरता करते एक युवक का वीडियो सामने आया, जिसको लेकर पशु प्रेमियों ने ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी। वीडियो की सत्यता जानने के बाद शनिवार रात आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान सहसवान थाना क्षेत्र के रहने वाले जुनैद के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि विकेंद्र शर्मा नाम के पशु प्रेमी ने इस वीडियो को ट्वीट किया था और साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को टैग करते हुए उनसे कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक जुनैद ईद पर अपने घर आया था और गली में घूमने वाले एक आवारा कुत्ते को पूछ से पकड़ कर हवा में घुमाते हुए उसको जमीन पर पटक दिया था।

आरोपी युवक आवारा कुत्ते को परेशान करते हुए मजे ले रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने ट्विटर के जरिेये पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। 

सहसवान कोतवाली के निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपी युवक जुनैद के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जुनैद इस समय दिल्ली में है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबदायूंuttar pradeshFIR
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो