लाइव न्यूज़ :

यूपी: नवजात बच्चे के 60 फीसदी शरीर पर उगे है घने-काले बाल-बॉडी पर है बड़े काले मस्से, हैरान डॉक्टरों ने कहा- 22 साल के करियर में नहीं देखा ऐसा कोई केस

By आजाद खान | Updated: December 29, 2022 19:19 IST

जहां इस बच्चे ने जन्म लिया है वहां के डॉक्टरों ने इस केस को देखते हुए कहा है कि वे अपने 22 साल के करियर में ऐसा केस कभी नहीं देखा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के हरदोई में एक महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया है।इस बच्चे को जिएंट कंजेनिटल मेलानोसाइटिक नेवस नामक एक बीमारी है। ऐसे में इस बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

लखनऊ: यूपी के हरदोई जनपद में एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका पीठ देखने में आम लोगों से पूरी तरह अलग है। बताया जा रहा है कि बच्चे को जाएंट कंजेनिटल मेलानोसाइटिक नीवस नामक बीमारी है। ऐसे में बच्चे के शरीर के बड़े हिस्से में बाल उगे हुए और उसके शरीर पर बड़ा सा मस्सा भी देखने को मिले है।

जानकारी के अनुसार, महिला के बच्चे को सही से जन्म दिया था और उसके जन्म लेने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को इस बीमारी से गस्त पाया है। हालांकि अब उसके इलाज के लिए शहर से बाहर लखनऊ भेजा जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

खबर के मुताबिक, हरदोई के बावन सीएचसी में एक महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। यहां पर जन्म लिए इस बच्चे के शरीर पर 60 फीसदी ब्लैकनेस पाया गया है, साथ ही इसके शरीर पर बाल भी उगे हुए है। इसका एक फोटो भी सामने आया है जिसमें बच्चे के पीठ पर काले घने बाल और बड़े मस्से देखे गिए है। 

बच्चे के बारे में बोलते हुए बावन सीएचसी के अधीक्षक और एसीएमओ डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि डिलीवरी के एक महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। ऐसे में जब महिला ने बच्चे को जन्मा तो उसकी पीठ की हालत देख कर वहां मौजूद डॉक्टर और परिजन हैरान रह गए। ऐसे में आरबीएसके टीम ने बच्चे को इस परेशान से निजात दिलाने के लिए लखनऊ भेजने का फैसला लिया है। 

22 साल के करियर में नहीं देखा ऐसा कोई केस

इस केस को देखते हुए डॉ. पंकज मिश्रा ने कहा कि वे अपने 22 साल के करियर में ऐसा केस नहीं देखा था। बताया जा रहा है कि बच्चे के पीठ पर जन्माधर मस्सा के रूप में यह एक बड़ा दाग है। हालांकि डिलीवरी के बाद बच्चा और उसकी मां पूरी तरह से स्वस्थ है। 

ऐसे में इस केस को देख रहे एमओ डॉक्टर इकराम हुसैन ने वे बच्चे को ठीक करने के लिए लखनऊ भेजेंगा और बच्चे को इस बीमारी से जल्द ही रिकवर कर लिया जाएगा। हालांकि जब से यह खबर आस-पास के इलाके में पहुंची है, बच्चे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जम रही है। 

टॅग्स :अजब गजबहरदोईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…