लाइव न्यूज़ :

जब मुंबई में कार छोड़ ऑटो रिक्शा से निकले केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, कहा- मैं घोड़ा और ये गाड़ी, इंटरनेट पर वीडियो ने जीता लोगों का दिल

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 19, 2019 11:11 IST

राजनीति में कदम रखने से पहले केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कई फिल्मों में गाने भी गाये हैं। सोशल मीडिया पर बाबुल सुप्रियो काफी एक्टिव रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचलती ऑटो रिक्शा में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने अपना वीडियो मोबाइल फोन से शूट किया। वीडियो को पोस्ट करते हुये बाबुल सुप्रियो ने लिखा, ''मेरी रिक्शा सबसे निराली, मुझे भरोसा है कि मैं वक्त से पहले एयरपोर्ट पहुंच जाउंगा।'

मुंबई की ट्रैफिक के बारे में हर कोई जानता है। इसी ट्रैफिक में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी फंस गये थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी सरकारी कार को छोड़कर ऑटो रिक्शा की सवारी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने अपने अधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया है। मुंबई में बारिश की वजह से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो  एयरपोर्ट जाते वक्त भारी जाम में फंस गए। जाम ना खुलने के आसार को देखते हुये उन्होंने ऑटो रिक्शा ले लिया। चलती ऑटो रिक्शा में उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो शूट किया और अपलोड किया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  

ये वीडियो बाबुल सुप्रियो ने 17 सितंबर को पोस्ट की थी। वीडियो को पोस्ट करते हुये बाबुल सुप्रियो ने लिखा, ''मेरी रिक्शा सबसे निराली, मुझे भरोसा है कि मैं वक्त से पहले एयरपोर्ट पहुंच जाउंगा।''

वीडियो में बाबुल सुप्रियो कहते दिख रहे हैं, ''मेरी आधिकारिक कार जाम में फंस गई है। मैं मुंबई में एक ऑटो में बैठने के अवसर का लुत्फ उठा रहा हूं, अतीत को याद करते हुए। जिस शहर में मैंने ऑटो में सफर कर कई बार संघर्ष किया। यह सफर वास्तव में मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।'' अपने वीडियो में बाबुल ने ऑटो के सफर को शानदार बताते हुए किशोर कुमार के एक लोकप्रिय गाने के साथ वीडियो को खत्म किया। 

आप भी देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोवायरल वीडियोमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी