लाइव न्यूज़ :

लाखों बिल्लियों को जान से मारना चाहती है ऑस्ट्रेलिया की सरकार, ये है वजह

By रजनीश | Updated: April 29, 2019 18:44 IST

संरक्षणवादियों का कहना है कि सरकार सभी दोष इन जंगली बिल्लियों पर डाल रही है जबकि शहरी विस्तार और खनन जैसे अन्य कारणों पर ध्यान नहीं दे रही है जो जैव विविधता को कम करने के महत्वपूर्ण कारक हैं। 

Open in App

जानवरों से लगाव रखने वालों के लिए बुरी खबर है। खासकर जिनको बिल्ली से लगाव है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार इस बात को लेकर चर्चा में है कि वह 20 लाख जंगली बिल्लियों को मारने का प्लान बना रही है।

इन बिल्लियों को मारने के लिए सरकार जहर से भरे ऐसे खाने की चीजों का इस्तेमाल करेगी जिनको खाते ही बिल्लियां मर जाएंगी। बिल्लियों को मारने के पीछे की वजह पच्छियों पर बढ़ता इनका आतंक है। इन बिल्लियों की वजह से लगभग 20 स्तनपायी प्रजाति के पक्षी विलुप्त हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बिल्लियों को जहर युक्त कंगारू का मांस, चिकन खिलाया जाएगा। इसको खाते ही 15 मिनट के भीतर बिल्ली मर जाएंगी। इस पूरे प्लान को अंजाम देने के लिए विमानों की मदद ली जाएगी। जहां बिल्लियों का आतंक है ऐसे क्षेत्र में जहर युक्त भोजन गिराया जाएगा।

नेशनल ऑफ थ्रेटेंड स्पीशीज के कमिश्नर का कहना है कि जंगली बिल्लियां ऑस्ट्रेलिया की मूल प्रजातियों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं। जर्नल बायोलॉजिकल कंजर्वेशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में बिल्लियां हर साल लगभग 377 मिलियन पक्षियों और 649 रेंगने वाले जीव-जंतुओं को मार देती हैं।

फोटो क्रेडिट- 2ser

कई लोग और जानवरों से जुड़ी संस्थाएं सरकार की इस योजना का विरोध भी कर रहे हैं। कथित तौर पर लगभग डेढ लाख लोगों ने सरकार के इस फैसले को रोकने के लिए कई ऑनलाइन याचिकाओं पर सिग्नेचर भी किए हैं।

दूसरी ओर संरक्षणवादियों का कहना है कि सरकार सभी दोष इन जंगली बिल्लियों पर डाल रही है जबकि शहरी विस्तार और खनन जैसे अन्य कारणों पर ध्यान नहीं दे रही है जो जैव विविधता को कम करने के महत्वपूर्ण कारक हैं। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो