लाइव न्यूज़ :

मस्जिदों में करीब दो महीने बाद आज से नमाज, असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर नमाजियों से की ये खास अपील

By प्रिया कुमारी | Updated: June 8, 2020 11:41 IST

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 8 जून से खुल रहे मस्जिदों में नमाज पढ़ने जाने वालों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करें।

Open in App
ठळक मुद्दे8 जून से देश भर में धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा खोले जा रहे हैं।मस्जिदों में नियमों को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवेसी ने वीडियो शेयर कर नमाजियों से कुछ खास अपील की है।

8 जून से देश भर में धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा खोले जा रहे हैं। मस्जिदों को खोलने से पहले AIMIM प्रमुख और लोकसभा सांसद, असदुद्दीन ओवैसी ने मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ने वाले नमाजियों से कुछ नियमों का पालने करने की अपील की है। असद्दीन ओवेसी ट्विटर वीडियो शेयर कर देश की मस्जिद कमेटियों और मुस्लिम सुमुदाय से अपील की है कि कोरोना वायरस के बीच हमे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

ओवेसी ने वीडियो में कहा है कि मैं आपको पैगाम देने के लिए आपको बताना चाहता हूं कि 8 जून से पूरे मुल्क में मस्जिदें खोली जा रही हैं। मेरी खास तौर से मुसलमानों से गुजारिश है कि कोरोने से बचने के लिए आप बताए गए एहतियाद का इस्तेमाल करें। नमाज पढ़ते समय मास्क लगाए, वायरस खत्म होने तक मस्जिद में सोशल डिसटेसिंग का पालन करना है। हम पहले की तरह कंधे से कंधा मिलाकर नमाज नहीं पढ़ सकते, इसलिए वायरस से दूरी बनाकर रखिए और अपनी नमाज अदा करते रहिए। 

उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में ये वायरस बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अब तक कई हजार लोग इस वायरस से जान गवां चुके हैं, 2 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इसलिए जो बुजुर्ग हैं वो बाहर न जाए खासकर जो गंभीर  बीमारी से ग्रस्त हैं वो भी बाहर न जाए। अपनी जान को बचाइए, अपने खानदान को बचाइए। क्योंकि अस्पताल में इलाज के लिए काफी मुश्किले आ रही है।

मालूम हो 8 जून से बाजार मॉल, शॉपिंग कॉम्पेलेक्स आदि खोले जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में अभी भी सख्ती बरकरार है। देश भर में धार्मिक स्थल भी नियमों के साथ खोल दिए जाएंगे। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीकोरोना वायरस लॉकडाउनट्विटरसोशल मीडियाएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी