लाइव न्यूज़ :

पांच दिन में चार बार तेल के दाम बढ़ने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज, चुनाव आयोग से कर डाली यह मांग...

By विशाल कुमार | Updated: March 26, 2022 11:27 IST

पेट्रोल और डीजल की कीमत में शनिवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। तेल कंपनियां कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी का भार उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं, जिसके चलते पिछले पांच दिन में चौथी बार कीमत में बढ़ोतरी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचतुर्वेदी ने कहा कि चुनाव आयोग कृपया आगामी राज्य चुनावों के कार्यक्रम की तुरंत घोषणा करें।उन्होंने कहा कि इससे ईंधन की कीमतें स्वचालित रूप से अनियंत्रित होने की जगह नियंत्रित हो जाएंगी।पेट्रोल और डीजल की कीमत में शनिवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

मुंबई: चुनाव खत्म होने के बाद पिछले पांच दिनों में चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर तंज कसते हुए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चुनाव आयोग से आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने की मांग कर डाली ताकि एक बार फिर से कीमतों पर लगाम लग जाए।

चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा कि चुनाव आयोग से अनुरोध है कि कृपया आगामी राज्य चुनावों के कार्यक्रम की तुरंत घोषणा करें। इससे ईंधन की कीमतें स्वचालित रूप से अनियंत्रित होने की जगह नियंत्रित हो जाएंगी और भारतीयों को बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगा। चुनाव = कोई ईंधन मूल्य वृद्धि नहीं।

बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमत में शनिवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। तेल कंपनियां कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी का भार उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं, जिसके चलते पिछले पांच दिन में चौथी बार कीमत में बढ़ोतरी की गई है।

उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले चार नवंबर, 2021 से ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। हालांकि, इस अवधि में कच्चे तेल की कीमत 30 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गई थी।

शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार के खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी विधानसभा चुनाव के खत्म होने से जुड़ा है। उन्होंने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए एक महीने पहले शुरू हुए यूक्रेन-रूस युद्ध का हवाला दिया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बढ़ोतरी को सही ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और यह स्थिति भारत सरकार के नियंत्रण से बाहर है।

टॅग्स :तेल की कीमतेंपेट्रोल का भावडीजल का भावप्रियंका चतुर्वेदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो