लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर डालने वाले बयान को लेकर ट्रोल हो रहे केजरीवाल, लोगों ने मीम्स में की ऐसी-ऐसी बातें, ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड

By अनिल शर्मा | Updated: March 26, 2022 09:34 IST

भाजपा ने केजरीवाल पर जम्मू- कश्मीर में आतंकवाद के कारण जान गंवाने वालों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ‘‘बेशर्म अराजकतावादी’’ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल के बयान पर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, हिंदुओं से नफरत का चेहरा ऐसा दिखता हैभाजपा नेता बीएल संतोष ने कहा आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ‘बेशर्म अराजकतावादी’ हैंसोशल मीडिया यूजर्स केजरीवाल पर मीम्स के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उनके एक हालिया बयान को लेकर काफी आलोचना की जा रही है। केजरीवाल ने गुरुवार को फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किए जाने की मांग पर बोलते हुए विधानसभा में कहा था कि भाजपा विधायकों की मांग है कि 'द कश्मीर फाइल्स' को दिल्ली में कर-मुक्त किया जाए। केजरीवाल ने कहा था कि फिल्म को यूट्यूब पर डाल दो फ्री फ्री हो जाएगी टैक्स फ्री करने की क्या जरूरत है।

केजरीवाल के इस बयान को लेकर एक तरफ भाजपा जहां हमलावर हो गई है वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके बयानों, पुराने वीडियो के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। #YouTubeParDalDo ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के जरिए लोग कह रहे हैं कि अब विकास भी यूट्यूब पर ही करना। लोगों ने केजरीवाल के हवाले से मीम्स बनाए कि, अब हम पंजाब का विकास यूट्यूबर पर डालेंगे।

 

उधर, भाजपा ने केजरीवाल पर जम्मू- कश्मीर में आतंकवाद के कारण जान गंवाने वालों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ‘‘बेशर्म अराजकतावादी’’ हैं।

भाजपा महासचिव बीएल संतोष ने दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल और आप के अन्य विधायकों की हंसते हुए एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की और लिखा: ''कभी मत भूलना। वे उन लोगों पर हंस रहे हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के कारण अपनी जान गंवाई। जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया; जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया; जो सुरक्षा कर्मी मारे गए, जो महिलाएं मारी, जिन बच्चों को गोली मारी गई... वे उनपर हंस रहे हैं। बेशर्म अराजकतावादी।‘’

वहीं भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, ''हिंदुओं से नफरत का चेहरा ऐसा दिखता है।''  केजरीवाल ने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालद कश्मीर फाइल्सट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'