लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी अब इस टीवी डिबेट को लेकर हुए ट्रोल, भारत-पाकिस्तान से जुड़ा है मामला, यूजर बोले- टिड्डी की फौज तो न्यूज चैनल पर है!

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 29, 2020 09:15 IST

रपब्लिक भारत न्यूज चैनल और अर्नब गोस्वामी हाल ही में ट्विटर एक पोल को लेकर ट्रोल हुए थे। पोल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के अवसर पर चलाया गया था। जिसमें पूछा गया था कि कौन बेहतर है, ''मोदी सरकार'' या ''विपक्ष''। ''विपक्ष'' को 57 प्रतिशत मिले थे। जिसपर एंकर ट्रोल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनायला इनायत ने तंज करते हुए लिखा है, परमाणु हथियार हासिल करने पर इतना पैसा बर्बाद हुआ, इन्ही हथियारों से जंग जीत लेते।कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने लिखा, पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है। और देखो गोदी मीडिया में क्या चल रहा है!

नई दिल्ली: रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल और उसके प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ट्विटर पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। रिपब्लिक भारत चैनले के एक डिबेट का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है। ये टीवी डिवेट भारत और पाकिस्तान को लेकर चल रहा है। टीवी के पर एक ओर से भारत के प्रवक्ता बैठे हैं और दूसरी ओर से पाकिस्तान के प्रवक्ता। वायरल वीडियो क्लिप में टीवी पर दो विंडो दिख रहे हैं। भारत की ओर से डिवेट में बैठे शख्स के विंडो में लिखा है- फिर पिटा पाकिस्तान। वहीं पाकिस्तान की ओर से डिवेट में बैठे शख्स के विंडो में लिखा है- पाकिस्तान से लाइव। 

वीडियो क्लिप में भारत-पाकिस्तान दोनों से बैठे शख्स एक दूसरे को हथियार दिखा रहे हैं। ट्विटर पर लोग इसे वर्चुअल फाइट का नाम दे रहैं। यह टीवी डिवेट 28 मई का बताया जा जा रहा है। वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद ट्विटर पर रिपब्लिक भारत चैनल और अर्नब गोस्वामी ट्रेंड में आ गए हैं। ट्विटर यूजर उनको ट्रोल कर रहे हैं। 

ट्विटर आकाश बनर्जी ने वीडियो शेयर कर लिखा है,  टिड्डी की फौज तो न्यूज़ चैनल पर है! फिल्म डायरेक्टर विनोद कापड़ी ने लिखा है, ये उनके लिए जो कॉमेडी सर्कस चाहते थे। कांग्रेस नेता श्रीवत्स ने लिखा है, भारतीय पत्रकारिता जगत में अर्नब सबसे बड़े मूर्ख हैं। B&D दूसरा है। नायला इनायत ने तंज करते हुए लिखा है, परमाणु हथियार हासिल करने पर इतना पैसा बर्बाद हुआ, इन्ही हथियारों से जंग जीत लेते। कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने लिखा, पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है। और देखो गोदी मीडिया में क्या चल रहा है!

देखें अन्य यूजर्स की प्रतिक्रिया 

पिछले कुछ इन-इन बातों को लेकर विवादों में हैं अर्नब गोस्वामी 

-अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी  सामिया गोस्वामी पर मुंबई में 23 अप्रैल सुबह 2 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था। जिसका आरोप पत्रकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया था। 

-कांग्रेस नेताओं ने अर्नब गोस्वामी पर भड़काऊ टीवी डिबेट करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। अर्नब गोस्वामी पर पालघर मामले में अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काने और कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

- रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी से मुंबई पुलिस ने एक मामले में 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी, जिसकी आलोचना हुई थी। 

-अर्नब गोस्वामी के एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से लाइव टीवी पर अप्रैल में ही इस्तीफा दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीपाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'