लाइव न्यूज़ :

तीसरी संतान लड़की पैदा होने पर ₹50000?, विजयनगरम सांसद अप्पाला नायडू ने कहा-लड़का हुआ, तो गाय-बछड़ा देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2025 09:52 IST

नवजात बच्ची के नाम से सावधि जमा के रूप में यह धनराशि जमा करेंगे, जो उसकी शादी की उम्र तक 10 लाख रुपये तक हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देतीसरी संतान के रूप में लड़का हुआ, तो हम एक गाय और एक बछड़ा देंगे। अगर तीसरी संतान लड़की हुई, तो हम 50,000 रुपये की सावधि जमा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत की जनसंख्या बढ़ाने के लिए किए गए आह्वान से प्रेरित हैं।

विजयनगरमः आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के एक लोकसभा सदस्य ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में हर तीसरी संतान के रूप में लड़की पैदा होने पर 50,000 रुपये देने का ऐलान किया। विजयनगरम के सांसद के. अप्पाला नायडू ने कहा कि वह नवजात बच्ची के नाम से सावधि जमा के रूप में यह धनराशि जमा करेंगे, जो उसकी शादी की उम्र तक 10 लाख रुपये तक हो सकती है।

 

अप्पाला नायडू ने रविवार को कहा, “ अगर तीसरी संतान के रूप में लड़का हुआ, तो हम एक गाय और एक बछड़ा देंगे। अगर तीसरी संतान लड़की हुई, तो हम 50,000 रुपये की सावधि जमा करेंगे। भारत की जनसंख्या बढ़नी चाहिए।”

सांसद ने कहा कि वह मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत की जनसंख्या बढ़ाने के लिए किए गए आह्वान से प्रेरित हैं। अप्पाला नायडू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की हर महिला को यह प्रस्ताव देने का वादा करते हुए याद किया कि राजनीति और जीवन में कई महिलाओं ने उन्हें प्रोत्साहित किया, जिनमें उनकी मां, पत्नी, बहनें और बेटी शामिल हैं।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशएन चन्द्रबाबू नायडूनरेंद्र मोदीवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो