लाइव न्यूज़ :

वीडियो: ईशा अंबानी की शादी में मेहमानों को खाना परोसते नजर आए अमिताभ, आमिर और ऐश्वर्या

By स्वाति सिंह | Updated: December 16, 2018 10:36 IST

इस वीडियो में अभिताभ बच्चन और आमिर खान मेहमानों को खाना परोसते नजर आ रहे हैं। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

Open in App

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की 12 दिसबंर को महाराष्ट्र के टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे आनंद पीरामल से शादी हुई। इसे साल 2018 की सबसे बड़ी शादी माना जा रहा है।इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत की सभी नामचीन हस्तियां पहुंची थी।

इसी बीच यहां का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में अभिताभ बच्चन और आमिर खान मेहमानों को खाना परोसते नजर आ रहे हैं। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इस वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों मेहमानों की खातिरदारी में जुटे हैं। यहां सिर्फ अमिताभ बच्चन और आमिर ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय भी मेहमानों को खाना सर्व करते नजर आईं हैं।

बता दें की इस शादी समारोह मे शामिल होने के लिए अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और बेटे के साथ, मनीष मल्होत्रा, आमिर खान, किरण राव, प्रणव मुखर्जी और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम लोग पहुंचे थे।

बता दें, मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया फूलों से सजाया हुआ है। इससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की उदयपुर में प्री वेडिंग पार्टी भी हुई थी। जिसमें देश-विदेश के कई सारे लोग शामिल हुए थे। 

टॅग्स :ईशा अंबानी की शादीअमिताभ बच्चनआमिर खानऐश्वर्या राय बच्चनईशा अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

ज़रा हटके अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?