लाइव न्यूज़ :

US Election: जो बाइडन के जीतने पर इस वजह से कैमरा के सामने ही रोने लगा न्यूज एंकर, देखें वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: November 8, 2020 10:36 IST

वैन जोन्स ने कहा कि यह चुनाव परिणाम अमेरिका बहुत सारे लोगों के इच्छाओं व प्रयासों की देन है जो वास्तव में काफी पीड़ित थे।

Open in App
ठळक मुद्देवैन जोन्स ने कहा कि 'मैं सांस नहीं ले सकता' बोलने वाला अमेरिका में सिर्फ एक जॉर्ज फ्लॉयड नहीं था। एंकर जोन्स ने जो बाइडन की जीत पर जोन्स ने संभावना जताते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि वह अमेरिका की शांति के लिए काम करेंगे।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार व जो बाइडन की जीत के बाद एक न्यूज एंकर के कैमरा के सामने ही रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्यूज पढ़ने के समय रोने का वीडियो सबसे पहले खुद पत्रकार ने ही ट्विटर पर ट्वीट कर शेयर किया है।

जो बाइडन की जीत के बाद ऑन एयर एक न्यूज बुलेटिन पढ़ने के दौरान CNN के न्यूज एंकर वैन जोन्स रोने लगे। उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी। उन्होंने अपने इस वीडियो को साझा करते हुए कहा कि यह चुनाव परिणाम अमेरिका के लिए एक बड़ी जीत है। जोन्स ने कहा कि इंसान का चरित्र काफी मायने रखता है। इसके साथ ही जोन्स ने कहा कि आज अमेरिका के लिए एक अच्छा दिन है। 

उन्होंने कहा कि एक अच्छा अभिभावक होने के नाते व एक अच्छे पिता होने के नाते हमें अपने बच्चों को चरित्र को लेकर अच्छी बातें बतानी चाहिए। वैन जोन्स ने कहा कि यह चुनाव परिणाम अमेरिका बहुत सारे लोगों के इच्छाओं व प्रयासों की देन है जो वास्तव में काफी पीड़ित हैं।

जोन्स ने कहा कि 'मैं सांस नहीं ले सकता' बोलने वाला अमेरिका में सिर्फ एक जॉर्ज फ्लॉयड नहीं था। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से पहले व बाद में यहां रहने वाले बहुत सारे लोग ऐसे थे जिन्हें लगाता था कि वे सांस नहीं ले पा रहे हैं।

एंकर जोन्स ने जो बाइडन की जीत पर जोन्स ने संभावना जताते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि वह अमेरिका की शांति के लिए काम करेंगे। एक बार फिर से अमेरिका पहले की तरह एकजुट व शांतिप्रिय होगा। जोन्स ने डोनाल्ड ट्रंप के हारने पर कहा कि जिन लोगों की हार हुई उसके लिए मुझे खेद है लेकिन मैं यह दावे से कह सकता हूं कि अमेरिका के ज्यादातर लोगों के लिए आज का दिन एक अच्छा और खुशी का दिन है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीतने के बाद पहली बार जो बाइडन ने ट्वीट कर कहा है कि अमेरिका आपने हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए हमको चुना है...इसके लिए आपका आभार। 

इसके साथ ही जो बाइडन ने कहा कि हमारे लिए आगे की राह मुश्किल होगी लेकिन वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकी नागरिकों का राष्ट्रपति बनूंगा..चाहे आपने मेरे लिए वोट किया हो या नहीं। आप ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा साबित रहूंगा।

इसके अलावा, उप राष्ट्रपति बनने जा रहीं पहली भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस ने ट्वीट करके कहा है कि ये जीत अमेरिका की आत्मा और उसके लिए लड़ने की हमारी इच्छा को लेकर है। हमें आगे बहुत काम है। आएं मिलकर शुरू करें। 

टॅग्स :जो बाइडनडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाट्विटरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो