लाइव न्यूज़ :

नर से कई सालों से मिलन नहीं फिर भी मादा अजगर ने दिए 7 अंडे, चिड़ियाघर के अधिकारी हैरान, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2020 12:08 IST

अमेरिका के एक चिड़ियाघर के मामले ने सभी को उलझन में डाल दिया है। यहां एक मादा अजगर ने 7 अंडे दिए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि उसकी उम्र 62 साल है और वो पिछले कई सालों से किसी नर के संपर्क में नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एक चिड़ियाघर में मादा अजगर ने 62 साल की उम्र में दिए 7 अंडेचिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार मादा अजगर किसी नर अजगर के संपर्क में पिछले करीब 15 सालों से नहीं आई है

अमेरिका के मिसूरी राज्य के एक चिड़ियाघर (सेंट लुइस) से जुड़े मामलों ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल इस चीड़ियाघर की सबसे पुरानी मादा अजगर ने सात अंडे दिए हैं। इस मादा अजगर की उम्र 62 साल है और ये बॉल पाइथन प्रजाति है। ये अंडे इस मादा अजगर ने करीब 2 महीने पहले दिए लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि पिछले एक दशक से इसका किसी नर अजगर से संपर्क नहीं हुआ है।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार चिड़ियाघर के हर्पेटोलॉजी विभाग के मैनेजर मार्क वैनर ने बताया कि इस मादा अजगर को 23 जुलाई को सात अंडों के चारो ओर घेरा बनाकर लिपटे हुए देखा गया था। दो अंडे नहीं बचे जबकि दो को जेनेटिक सैंपलिंग के लिए भेजा गया। वहीं, तीन अंडे इंक्यूबेटर में रखे गए हैं। इन अंडों से अगले दो से तीन हफ्ते में बच्चे बाहर निकलने की उम्मीद है।

नर से संपर्क नहीं फिर कहां से आए अंडे

मार्क वैनर के अनुसार बिना मिलन के भी बॉल पाइथन में अंडे देने की क्षमता होती है। ये बहुत आम है। दरअसल, इसमें मादा अजगर नर के स्पर्म को अपने शरीर में जमा कर लेती है और कई साल बाद उससे अंडे दे सकती है।

हालांकि, इस मामले में जो बात लोगों को हैरान कर रही है वो ये कि इस अजगर ने आखिरी बार 2009 में अंडे दिए थे। हालांकि, उसमें से तब किसी भी अंडे से बच्चे बाहर नहीं निकले। उस समय भी ये मादा अजगर किसी नर के संपर्क में नहीं आई थी।

वैनर बताते हैं, 'हम करीब 15 साल की बात कर रहे हैं लेकिन मेरा मतलब है कि शायद इसके करीब 30 साल भी हो गए होंगे जब इस मादा अजगर ने किसी नर से मिलन किया हो।' जानकार इतने लंबे वर्षों तक बिना मिलन के बावजूद इस मादा अजगर के अंडे देने की बात को अजूब मान रहे हैं।

वैनर ने कहा कि जो दो अंडे जेनेटिक टेस्ट के लिए भेजे गए हैं, उससे साफ होगा कि ये अंडे नर से मिलन से आए हैं या फिर नहीं। वैनर ने कहा कि वे टेस्ट के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि पूरी बात साफ हो सके। वैनर ने कहा कि 60 साल की उम्र के बाद किसी बॉल पाइथन का अंडे देना बहुत आम बात नहीं है।

टॅग्स :अमेरिकाचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी