लाइव न्यूज़ :

'युवा कांग्रेस जिंदाबाद', सुबह के 3 बजे अलका लाम्बा ने किया ये ट्वीट, अर्नब गोस्वामी के हमले के बाद उठे सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2020 13:08 IST

अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी सामिया गोस्वामी पर मुंबई में आज (23 अप्रैव) सुबह 2 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है। हमला उस वक्त किया गया, जब दोनों अपने स्टूडियो से घर जा रहे थे। दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअलका लाम्बा ने अर्नब गोस्वामी की सोनिया गांधी पर हमले को लेकर आलोचना की थी। ANI की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश ने भी अलका लाम्ब के ट्वीट को शेयर कर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने 23 अप्रैल की सुबह तीन बजे एक ट्वीट किया। जिसके बाद वह ट्विटर पर ट्रोल हो गई हैं। अलका लाम्बा ने ट्वीट कर लिखा, 'युवा कांग्रेस जिंदाबाद'। ट्विटर पर लोग इस ट्वीट के टाइमिंग को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और जाने-माने एंकर अर्नब गोस्वामी पर हुए हमले से जोड़ लिया है। अर्नब गोस्वामी ने मुंबई में हुए अपने हमले को लेकर एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि यह हमला कांग्रेस के यूथ वर्कर्स ने किया है। उसी बीच अलका लाम्बा का 'युवा कांग्रेस जिंदाबाद' वाला ट्वीट लोगों को खटकने लगा है। 

ट्विटर पर अलका लाम्बा कुछ वक्त के लिए टॉप ट्रेंड में बनी रहीं।  अलका लाम्बा हैशटैग के साथ उनके इस ट्वीट से जुड़े कई हजार लोगों ने ट्वीट किया। लोगों का कहना है कि अलका लाम्बा द्वारा तड़के 'युवा कांग्रेस जिंदाबाद' वाला ट्वीट करने के पीछे क्या मंशा हो सकती है। 

ANI की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश ने भी अलका लाम्ब के ट्वीट को शेयर कर सवाल उठाए हैं।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

अलका लाम्बा ने अर्नब गोस्वामी को लेकर पहले भी किया था ये ट्वीट

अलका लाम्बा ने एक ट्वीट में लिखा था,  अगर अर्नब गोस्वामी को साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी को लेकर की गई टिप्पणी पर गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बिना सोचे सड़कों पर उतर जाना चाहिए, वरना करोना से पहले यह नफरत कर जहर देश को मार डालेगा। 

एक अन्य ट्वीट में भी अलका लाम्बा ने ऐसा ही दावा किया था। 

टॅग्स :अलका लांबाअर्नब गोस्वामीट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी