लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः बीजेपी सांसद की दबंगई, बोले- राजधानी रोक दो, मुझे 10 मिनट में यहां वैशाली चाहिए

By भारती द्विवेदी | Updated: May 6, 2018 18:02 IST

नई दिल्ली, 6 मई: अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में स...

Open in App

नई दिल्ली, 6 मई: अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में सांसद किसी शख्स से फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं। फोन पर बात करते हुए सतीश उस शख्स को धमकाते हुए कहते हैं- 'राजधानी को रोको। मुझे दस मिनट के अंदर वैशाली एक्सप्रेस स्टेशन पर चाहिए।' सतीश गौतम की बात से ये लग रहा है कि वो रेलवे के किसी कर्मचारी से बात करते हुए उसे धमका रहे हैं।

खबरों की माने तो वैशाली एक्सप्रेस से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अलीगढ़ दौरे पर जा रहे थे। सांसद सतीश गौतम इसलिए उस ट्रेन का जिक्र कर रहे हैं।

बीजेपी सांसद सतीश गौतम हाल ही में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के वीसी तारिक मंसूर को चिट्ठी लिखकर सुर्खियों में आए थे। उस चिट्ठी में सासंद ने यूनिवर्सिटी में लगी जिन्ना की तस्वीर पर आपत्ति जताई थी। साथ ही ये लिखा था कि तस्वीर तो हटकर ही रहेगी। जिसके बाद से यूनिवर्सिटी में जिन्ना की फोटो को लेकर विवाद मचा हुआ है।

देखिए सांसद की दबंगई का वीडियो

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल