लाइव न्यूज़ :

'ब्लैक होल' की तस्वीर से अखिलेश यादव ने इस अंदाज में किया 'अच्छे दिन' पर तंज

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2019 16:47 IST

उत्तर प्रदेश गठबंधन में बसपा 38, सपा 37 और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस के समर्थन में कैंडिडेट नहीं उतारा है।  

Open in App

सपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नारे 'अच्छे दिन' पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने 'अच्छे दिन' को हाल ही में देखी गई  'ब्लैक होल' की तस्वीर के साथ तुलना कर कमेंट किया है। 

अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 'ब्लैक होल' की तस्वीर जारी कर अखिलेश यादव ने लिखा, ''अब तो ब्लैक होल भी दिख गया। बस अच्छे दिन ही हैं जो नज़र नहीं आते।'' ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। इसके 3,488 रिट्वीट और 17,579 लाइक किया गया है। तकरीबन 3 हजार कमेंट हैं। ( खबर लिखने तक) 

2014 में बीजेपी ने दिया था 'अच्छे दिन' का नारा 

2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के वक्त बीजेपी ने 'अच्छे दिन आने वाले हैं' का नारा दिया था। ज्यादातर पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषणों में अच्छे दिन का वादा किया था। 

इतिहास में पहली बार दिखा ब्लैक होल

खगोलविदों ने 10 अप्रैल को ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी की।  ये आकार में पृथ्वी से 30 लाख गुना बड़ा है। ब्रह्माण्ड में मौजूद ब्लैक होल में मजबूत गुरूत्वाकर्षण होता है और यह तारों को निगल जाता है। खगोलविदों ने ब्रसेल्स, शंघाई, टोक्यो,सैंटियागो, वाशिंगटन और ताइपे में अलग अलग संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गहरे रंग की आकृति के पीछे से नारंगी रंग की गैस और प्लाजमा आकाशगंगा में पांच करोड़ प्रकाशवर्ष दूर एक गहरे काले गोले को दिखाता है जिसे एम87 कहते हैं। तस्वीर बनाने के लिए जरूरी डेटा को ईवेन्ट होराइजन टेलिस्कोप की मदद से अप्रैल 2017 में इकट्ठा किया गया था।

यूपी में एसपी-बीएसपी-आरएलडी का महागठबंधन

उत्तर प्रदेश गठबंधन में बसपा 38, सपा 37 और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस के समर्थन में कैंडिडेट नहीं उतारा है।  1993 में बसपा और सपा ने पहली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा और बसपा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

टॅग्स :अखिलेश यादवनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी