लाइव न्यूज़ :

CAA पर सदगुरु के वीडियो को पीएम मोदी ने किया शेयर तो लगी मीम की झड़ी, यूजर्स बोले- 'ज्ञानी बाबा का फालतू ज्ञान'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 31, 2019 13:51 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदगुरु का एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा कि आप सदगुरु से सीएए से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बारे में विस्तार से सुनें।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में इन दिनों एनआरसी, सीएए और एनपीआर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हैशटैग #SadGuru ट्रेंड के साथ लोग दो पक्ष में बंट गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में अभियान का प्रसार करने के लिए सोमवार (30 दिसंबर) को आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो शेयर किया। अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी ने हैशटैग #IndiaSupportsCAA के साथ लिखा, 'सीएए से जुड़े पहलुओं की स्पष्ट व्याख्या और भी चीजें सदगुरु से सुनिए।' सदगुरु का वीडियो शेयर करने के बाद ट्विटर पर हैशटैग #SadGuru ट्रेंड करने लगा। इस हैशटैग के साथ लोगों ने मीम्स की झड़ी लगा दी।  हैशटैग #SadGuru ट्रेंड के साथ लोग दो पक्ष में बंट गए हैं। एक तबका उनकी तारीफ कर रहा है तो वहीं दूसरा तबका उनकी आलोचना कर रही है। देश भर में इन दिनों एनआरसी, सीएए और एनपीआर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। 

पीएम मोदी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि सदगुरु से एक कार्यक्रम के दौरान CAA- NRC पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उनकी राय में सीएए को बहुत पहले लागू किया जाना चाहिए था और NRC को लेकर अल्पसंख्यकों में झूठ फैलाया जा रहा है। 

देखें ट्विटर पर शेयर किए गए मीम्स 

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देशभर में हो रहे बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर #IndiaSupportsCAA अभियान शुरू किया है। 30 दिसंबर 2019 को इस कैम्पेन के साथ पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वह इसका समर्थन करें।  

पीएम मोदी ने #IndiaSupportsCAA के ट्वीट करते हुए लिखा है क्योंकि सीएए प्रताड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देता है और यह किसी की नागरिकता छीनता नहीं है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी