लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: चेहरा ढककर न्यूज पढ़ेंगी TV महिला एंकर, आया तालिबान का नया फरमान

By भाषा | Updated: May 19, 2022 20:31 IST

‘टोलो न्यूज’ चैनल ने एक ट्वीट में बताया कि तालिबान के आचरण एवं नैतिकता मंत्रालय और सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के बयानों में यह आदेश जारी किया गया। चैनल के अनुसार, इस बयान में कहा गया है कि यह आदेश ‘‘अंतिम’’ है और इसमें ‘‘कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।’’

Open in App
ठळक मुद्देटीवी एवं रेडियो नेटवर्क के मालिकाना हक वाले मोबी समूह को भेजा गया। आदेश को अफगानिस्तान के अन्य मीडिया संस्थानों में भी लागू किया जा रहा है। स्टेशन के पास और कोई विकल्प नहीं है।

काबुलः अफगानिस्तान में तालिबान शासकों ने टीवी चैनलों पर आने वाली सभी महिला प्रस्तोताओं को कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान अपने चेहरे ढकने का आदेश दिया है। देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘टोलो न्यूज’ चैनल ने एक ट्वीट में बताया कि तालिबान के आचरण एवं नैतिकता मंत्रालय और सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के बयानों में यह आदेश जारी किया गया। चैनल के अनुसार, इस बयान में कहा गया है कि यह आदेश ‘‘अंतिम’’ है और इसमें ‘‘कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।’’

यह बयान ‘टोलो न्यूज’ और कई अन्य टीवी एवं रेडियो नेटवर्क के मालिकाना हक वाले मोबी समूह को भेजा गया। ट्वीट में कहा गया है कि इस आदेश को अफगानिस्तान के अन्य मीडिया संस्थानों में भी लागू किया जा रहा है। अफगानिस्तान के एक स्थायी मीडिया अधिकारी ने अपने और अपने स्टेशन की पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर पुष्टि की कि उनके स्टेशन को भी ऐसा ही आदेश मिला है और इस पर चर्चा की कोई गुंजाइश नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के पास और कोई विकल्प नहीं है।

कई महिला टीवी कार्यक्रम प्रस्तोताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे कार्यक्रम प्रस्तुत करने के दौरान अपने चेहरे को मास्क से ढके हुए दिख रही हैं। ‘टोलो न्यूज’ की एक प्रमुख प्रस्तोता यल्दा अली ने चेहरे पर मास्क पहनते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया और इसका शीर्षक लिखा, ‘‘आचरण एवं नैतिकता मंत्रालय के आदेश पर एक महिला को मिटाया जा रहा है।’’

तालिबान जब 1996 से 2001 तक सत्ता में रहा था, तो उसने महिलाओं पर कई प्रतिबंध लगाए थे। तालिबान पिछले साल अगस्त में फिर से सत्ता पर काबिज होने के बाद शुरुआत में महिलाओं पर प्रतिबंधों को लेकर थोड़ा नरम रुख अपनाते प्रतीत हुआ था, लेकिन हालिया सप्ताहों में उसने फिर से प्रतिबंध कड़े करने शुरू कर दिए हैं। उसने इस महीने की शुरुआत में महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सिर से लेकर पैर तक बुर्के में ढके रहने का आदेश दिया था। तालिबान के आदेश के मुताबिक, महिलाओं की केवल आंखें दिख सकती हैं। 

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो