लाइव न्यूज़ :

आधार कार्ड पर बच्चे के नाम की जगह लिखा था ‘मधु का पांचवां बच्चा’, स्कूल वाले नहीं किए एडमिशन; जिलाधिकारी ने बैंक और डाकघर अफसरों को दी सख्त चेतावनी

By आजाद खान | Updated: April 4, 2022 16:20 IST

मामले में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा, "बैंक और डाकघर के अधिकारियों को सतर्क किया जाएगा और इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।"

Open in App
ठळक मुद्देबदायूं में अधिकारियों द्वारा घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक बच्चे के आधार कार्ड पर गलत नाम छपने की बात सामने आई है। मामले में शिक्षिका ने आधार कार्ड को ठीक करवाने को कहा है।

बदायूं:उत्तर प्रदेश के बदायूं में अधिकारियों की घोर लापरवाही देखने को मिली है। यहां पर आधार कार्ड में नाम गलत होने के कारण एक बच्चे की स्कूल में भर्ती नहीं हुई है। बता दें कि बच्चे के नाम को आधार कार्ड पर गलत लिखने के कारण उस स्कूल ने भर्ती नहीं किया है। यह अधिाकरियों द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही थी कि इस मामले में बदायूं की जिलाधिकारी को भी दखल देना पड़ा था। उन्होंने ऐसी लापरवाही करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए आगे के लिए सतर्क रहने को कहा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बदायूं के स्कूल ने एक बच्चे को प्रवेश देने से इनकार कर दिया क्योंकि बच्चे के आधार कार्ड में नाम के स्थान पर ‘मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा हुआ था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि आधार कार्ड में आधार नंबर की जगह ‘मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बिल्सी तहसील के रायपुर गांव का दिनेश अपनी बच्ची आरती को स्कूल में भर्ती कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय पहुंचा तो शिक्षिका ने उसे स्कूल में भर्ती करने से इनकार कर दिया था। घटना के सामने आने के बाद शिक्षिका ने दिनेश को आधार कार्ड ठीक कराने को कहा है। 

जिलाधिकारी ने दी सख्त चेतावनी

मामले में बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा, "आधार कार्ड बैंक और डाक घर में बनाए जा रहे हैं। घोर लापरवाही के चलते यह गलती हुई है। बैंक और डाकघर के अधिकारियों को सतर्क किया जाएगा और इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।" इस घटना के सामने आने के बाद आधार कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। भाषा इन्पुट के साथ 

टॅग्स :अजब गजबआधार कार्डउत्तर प्रदेशBank
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा