लाइव न्यूज़ :

पंजाब: बिना तोड़े अपने मूल स्थान से 500 फीट खिसकाया जा रहा है दो मंजिला घर, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: August 20, 2022 21:10 IST

किसान को सरकार के द्वारा घर को हटाने के लिए मुआवजे की पेशकश की गई थी, लेकिन किसान ने पूरे घर को ध्वस्त करने के बजाय दूसरी जगह स्थानांतरित करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्दे1.5 करोड़ की लागत में बना यह घर किसान का ड्रीम हाउस हैकिसान को सरकार द्वारा घर को हटाने के लिए मुआवजे की पेशकश की गई थीदिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के रास्ते में आ रहा था किसान का घर

संगरूर: पंजाब के संगरूर में एक किसान के घर को उसके मूल स्थान से 500 फीट खिसकाया जा रहा है। 1.5 करोड़ की लागत में बना यह घर किसान का ड्रीम हाउस है। दरअसल, संगरूर के रोशनवाला गांव में उनके खेत पर बना सुखविंदर सिंह सुखी का घर दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के रास्ते में आ रहा था, जिसका निर्माण केंद्र की भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पूरा होने के बाद हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेगा।

किसान को सरकार के द्वारा घर को हटाने के लिए मुआवजे की पेशकश की गई थी, लेकिन किसान ने पूरे घर को ध्वस्त करने के बजाय दूसरी जगह स्थानांतरित करने का फैसला किया। किसान के गांव के कुछ निर्माण श्रमिकों की मदद से घर को 250 फीट दूर ले जाया जा रहा है और 500 फीट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम चल रहा है।

एक वीडियो में घर को मजदूरों और तकनीक की मदद से खिसकाने का काम चल रहा है। घर के मालिक सुखबिंदर सिंह सुखी ने कहा,  "इस घर को बनाने में मुझे दो साल और 1.5 करोड़ रुपये लगे। यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, मैं दूसरा घर नहीं बनाना चाहता था।" 

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले महीने कहा था, "दिल्ली-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो एक बार पूरी हो जाने के बाद दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों के समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी।"

 

टॅग्स :पंजाबSangrurएक्सप्रेस वे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो