लाइव न्यूज़ :

गजब! विमान दुर्घटना में बाल-बाल बचे 4 बच्चों ने अमेजन जंगल में बिताए 40 दिन, जानें कोलंबिया के राष्ट्रपति ने इन्हें क्या बताया

By आजाद खान | Updated: June 10, 2023 12:46 IST

बताया जा रहा है कि विमान दुर्घटना के बाद जब बचाव अभियान के अधिकारियों को केवल कुछ लोगों के ही लाश मिले तो उन्हें यह शक हो गया था कि इसमें सवार बच्चें अभी जिंदा है। ऐसे में इनकी तलाशी हुई और इनका पता लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक विमान दुर्घटना के बाद चार बच्चें अमेजन के जंगल में फंस गए थे। करीब 40 दिन बाद उन्हें खोजा गया है और सुरक्षित निकाला गया है। ऐसे में लोग यह जानकर हैरान हो रहे है कि इतने दिनों तक वे कैसे वहां जीवित रह पाए थे।

बोगोटा: कोलंबिया के कैक्वेटा राज्य में एक अजीबो-गरीब घटना घटी है। बताया जा रहा है कि एक विमान दुर्घटना के बाद लापता चार बच्चों को बचाव अभियान के अधिकारियों ने उन्हें अमेजन के जंगलों में जीवित पाया है। इस बात की पुष्टी देश के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी की है। 

दावा है कि ये बच्चे अमेजन के जंगलों में 40 दिन तक रहे और काफी दिनों तक तलाशी अभियान चलाने के बाद इन्हें सुरक्षित पाया गया है। बचाव अभियान के बाद इन बच्चों की हालत बहुत खराब है और उनकी जांच के साथ इलाज भी किया जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 1 मई 2023 को सेसना नामक कंपनी का सिंगल-इंजन प्रोपेलर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बताया जा रहा है कि इस विमान पर छह यात्रियों और एक पायलट सवार थे। इस दौरान इंजन में खराबी के कारण विमान रडार से बाहर हो गया था और उसके साथ हादसा हो गया था। इस घटना के बाद विमान की तलाशी शुरू की गई थी लेकिन उन्हें केवल तीन लोगों के शव ही मिले थे। 

लेकिन बचाव अभियान के अधिकारियों ने तलाशी बंद नहीं की थी क्योंकि चार बच्चे अभी भी लापता थे और उनकी कोई जानकारी नहीं मिली थी। अधिकारियों को उनकी कोई खबर नहीं मिलने से उन्हें यह शक था कि वे बच्चे बचे हुए हैं और उनकी तलाशी की जा रही थी। 

 कोलंबिया के राष्ट्रपति ने इन्हें बताया यह

ऐसे में 40 दिन तक काफी मेहनत के बाद बचाव अभियान के अधिकारियों ने इन बच्चों को खोज ही निकाला है। अधिकारियों ने इन बच्चों को अमेजन के जंगलों से खोजा है और वे बिल्कुल सुरक्षित भी है। हालांकि उनका अभी इलाज चल रहा है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

ये बच्चें अमेजन के जंगल में किस तरीके से जीवित थे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में बच्चों को जीवित देख कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने उनकी खूब तारीफ भी की है। उन्होंने  नाबालिगों को "अस्तित्व का उदाहरण" बताया है और साथ में भविष्यवाणी भी की है कि उनकी गाथा "इतिहास में बनी रहेगी।"  

टॅग्स :अजब गजबColombiaअमेजनविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

ज़रा हटकेVIDEO: शेरनी ने किया गाय का शिकार, पर्यटक रह गए दंग, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेCold Drink की बोतल में निकली छिपकली! वायरल VIDEO देख लोग रह गए दंग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?