लाइव न्यूज़ :

मिस्र में दो महिलाओं को तैरते समय शार्क ने काट खाया, घटना की तस्वीरें सामने आईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 04, 2022 2:59 PM

अपनी छुट्टी के अंतिम दिन शार्क के हमले में 68 वर्षीय ऑस्ट्रियाई महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी रोमानियाई की भी शार्क हमले में मौत हो गई। लाल सागर के गवर्नर ने वहां के कई तटों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की पहचान ऑस्ट्रिया की एलिजाबेथ के रूप में हुई है एक हाथ और पैर खोने के बाद "सदमे" से एक एम्बुलेंस में एलिजाबेथ की मौत हो गई इस हादसे के महज 650 फीट दूर एक और महिला की घंटों पहले मौत हो गई थी

काहिराः मिस्र के एक लोकप्रिय पर्यटक समुद्र तट पर शार्क के हमले की दो घटनाएं सामने आई हैं। अपनी छुट्टी के अंतिम दिन शार्क के हमले में 68 वर्षीय ऑस्ट्रियाई महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी रोमानियाई की भी शार्क हमले में मौत हो गई। शार्क हमले का वीडियो फुटेज भी सामने आया है जिसमें महिला के एक हाथ और एक पैर शार्क द्वारा काटे जाने के बाद तैरते देखा जा सकता है। महिला की पहचान एलिजाबेथ के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला की बाद में मिस्र के एक लोकप्रिय रिसॉर्ट में "एक हाथ और पैर खोने" के बाद "सदमे" से एक एम्बुलेंस में मौत हो गई। शार्क द्वारा यह हमला लाल सागर में हुआ। लाल सागर के गवर्नर ने वहां के कई तटों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

मिस्र के पर्यावरण मंत्रालय और पर्यटकों के संबंधित विदेश मंत्रालयों ने रविवार को कहा कि मिस्र के तट पर इस सप्ताह शार्क के हमले में दो महिलाओं, एक ऑस्ट्रियाई और दूसरी रोमानियाई की मौत हो गई। मिस्र के मंत्रालय ने रविवार को फेसबुक पर कहा, "दो महिलाओं पर तैरते समय शार्क द्वारा हमला किया गया था जिसमें दोनों की मौत हो गई। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रालय ने भी रविवार को "मिस्र में एक ऑस्ट्रियाई नागरिक की मौत" की पुष्टि की। 

एलिजाबेथ 1998 से 2004 तक स्थानीय पार्षद रह चुकी थीं। उनकी एक बेटी है। वीडियो के मुताबिक शार्क जब उनपर हमला करती है, वहां मौजूद लोगों ने उसका ध्यान भटकाने की कोशिश की। हादसे के वक्त कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। इस हादसे के महज 650 फीट दूर एक और महिला की घंटों पहले मौत हो गई थी।

टॅग्स :मिस्रऑस्ट्रिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael–Hamas war: राफा में इजरायल के टैंक घुसे, मार गिराए हमास के 20 लड़ाके, सामने आया वीडियो, देखिए

विश्वIsrael–Hamas war: युद्धविराम के लिए तैयार हुआ हमास, इजरायल को शर्तें मंजूर नहीं, राफा में घुस सकते हैं इजरायली सेना के टैंक

विश्वIsrael–Hamas war: इजरायल ने राफा के लोगों से शहर के कुछ हिस्से खाली करने को कहा, कभी भी शुरू हो सकता है जमीनी हमला

विश्वIsrael–Hamas war: इजरायल ने हमास को दी आखिरी चेतावनी, एक हफ्ते का समय दिया, इसके बाद राफा में घुस सकती है सेना

विश्वIsrael–Hamas war: दक्षिणी गाजा के शहर राफा में इजरायल का हवाई हमला, 13 लोगों की मौत, बाइडन-नेतन्याहू के बीच हुई फोन पर बात

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

ज़रा हटकेViral Video: सड़क पर इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए नाच रहे पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल, लोग भड़के, देखिए

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया