लाइव न्यूज़ :

वीडियो: खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर खड़े 2 टीटीई आपस में कर रहे थे बात, तभी एक अधिकारी के सिर पर गिरा हाईटेंशन तार और फिर....

By आजाद खान | Updated: December 8, 2022 19:34 IST

Open in App

Viral Video: सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें बिजली के तार गिरने से रेलवे अधिकारी वहीं गिर जाता है। इस वीडियो को कई लोगों द्वारा शेयर किया गया है जिसमें घटना को लाइव देखा जा सकता है। 

ऐसे में हादसे में शामिल रेलवे अधिकारी को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि घटना के बाद उसकी मृत्यु हो गई है। वहीं कुछ लोगों का यह भी दावा है कि अधिकारी ठीक है और उसका इलाज हो रहा है। हालांकि इस खबर की पुष्टी लोकमत हिंदी नहीं करता है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि दो रेलवे अधिकारी व टीटीई खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर खड़े आपस में बातचीत कर रहे थे। इस बीच अचानक रेलगाड़ियों के लिए लगी बिजली की तार एक अधिकारी पर गिर जाती है। जैसे ही अधिकारी पर तार गिरती है, वह वहीं गिर जाता है और उसका साथी पीछे हटते हुए गिर जाता है।

 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि अधिकारी को इतनी तेज बिजली लगती है कि वह प्लेफॉर्म से उतरकर पटरियों पर गिर जाता है। वायरल वीडियो में बिजली लगते हुए उसके लपटे भी दिखाई दिए है जिसे देख यह लग रहा था कि मानो उसे आकाशी बिजली लग रही हो। 

अधिकारी का चल रहा है इलाज-दावा

इस घटना के सामने आने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि हादसे में शामिल अधिकारी की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोगों को यह भी दावा है कि अधिकारी बिल्कुल ठीक है और उसका इलाज चल रहा है। इसे साबित करने के लिए कुछ कागजात भी पेश किए गए है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। 

सोशल मीडिया पर खड़गपुर स्कवैड के एक अधिकारी का एक लेटर भी सामने आया है जिसमें यह दावा किया गया है कि अधिकारी का इलाज चल रहा है। हालांकि अधिकारी की मौत हुई है कि नहीं इस बात की अभी तक पुष्टी नहीं हो पाई है। ऐसे में इस वीडियो को अनंथ रूपनगुडी नाम के एक रेलवे अधिकारी ने ट्वीट किया है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी