लाइव न्यूज़ :

'मोदी है तो मुमकिन है' नारे को सच मानकर 37 चिट्ठियां लिख चुका है यह बच्चा, पीएम ने आजतक नहीं दिया जवाब

By रजनीश | Updated: June 8, 2019 19:35 IST

13 साल के एक बच्चे को अपने पिता की नौकरी जाने का इतना दर्द है कि उसने पीएम मोदी के उस नारे को सच मान लिया कि मोदी है तो मुमकिन है और लिख दिया 37 चिट्ठियां...

Open in App

उत्तर प्रदेश का रहने वाला कक्षा 8वीं का छात्र सार्थक त्रिपाठी ने पीएम मोदी से अपने पिता की नौकरी वापस दिलाने की गुहार लगाई है। सार्थक के पिता उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सेंज (यूपीएसई) में काम करते थे।

पिता को उनकी नौकरी वापस दिलाने के लिए 13 साल के बच्चे सार्थक ने पीएम मोदी को एक, दो नहीं बल्कि 37 चिट्ठियां लिखीं हैं। सार्थक ने पीएम मोदी को भेजी चिट्ठियों में लिखा कि,"पिता की नौकरी जाने के बाद उसका परिवार बहुत परेशानियों से गुजर रहा है। मेरी पीएम मोदी से निवेदन है कि वो मेरे पापा की नौकरी वापस दिलवा दें।"

सार्थक ने लिखा कि बिना किसी वजह के उसके पिता को यूपीएसई से नौकरी से निकाला गया। 13 साल का सार्थक लगभग पिछले 4 से (साल 2016) से पीएम मोदी को चिट्ठियां लिख रहा है, लेकिन आज तक उसे पीएम मोदी से कोई जवाब नहीं मिला है। 

एक चिट्ठी में सार्थक त्रिपाठी ने यहां तक लिखा कि मैंने पीएम मोदी का स्लोगन सुना है- मोदी है तो मुमकिन है इसलिए मेरी गुजारिश है कि पीएम मोदी एक बार मेरी बात सुनें।

आगे उसने लिखा कि उनके पिता को यूपीएसई के ही कुछ लोगों ने नौकरी से निकलवा दिया है। उन लोगों के खिलाफ कार्यवाई की जाए और पिता को इंसाफ मिले।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल