लाइव न्यूज़ :

Video: 14 साल के बच्चे का 22 लीटर खून पी गया कीड़ा, डॉक्टर भी हैरान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 9, 2018 20:56 IST

Open in App
उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले 14 वर्षीय बच्चे के पेट में मौजूद हुकवार्म दो साल में 22 लीटर यानि 50 यूनिट खून पी गए। डॉक्टरों को बीमारी पकड़ में नहीं आ रही थी। बच्चे के शरीर में खून की कमी होने पर उसे बार-बार खून चढ़ाया जाता, पर पेट में मौजूद कृमि उसे खींच लेते। अंततः दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने कैप्सूल एंडोस्कोपी से इस घातक बीमारी की पहचान की। गैस्ट्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने कहा कि देश में कृमि की समस्या बहुत सामान्य है। गंदा पानी पीने, हाथ साफ किए बगैर भोजन करने व नंगे पैर चलने से पेट में खतरनाक कृमि उत्पन्न होते हैं। फिर भी अपने प्रैक्टिस के दौरान इससे पहले ऐसा मामला देखने को नहीं मिला था। उन्होंने कहा बच्चा दो साल से बीमारी से पीड़ित था और उसके शौच में खून आता था। इस वजह से उसके आयरन की कमी हो गई थी और एनीमिया से पीड़ित था। छह महीने पहले उसे दिल्ली लगाया गया था। उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 5.86 ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गई थी।
टॅग्स :स्वास्थ्य
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यप्रेगनेंसी के बाद शिल्पा शेट्टी की तरह 3.5 महीने में ऐसे कम करें 32 किलो वजन

स्वास्थ्यपहनती हैं हाई हील्स तो आपको भी हो सकती हैं ये 7 परेशानियां

स्वास्थ्यब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए ये खास ड्रिंक पिएं डायबिटीज के मरीज

टेनिसहर किसी को क्यों लेना चाहिए हेल्थ इंश्योरेंस, सानिया मिर्जा ने बताए फायदे

स्वास्थ्यInternational Condom Day 2018: कंडोम के 7 ऐसे ब्रांड जिनके नाम पढ़ हंसी ना आए तो समझो मानसिक रोग के पीड़ित हो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो