International Condom Day 2018: कंडोम के 7 ऐसे ब्रांड जिनके नाम पढ़ हंसी ना आए तो समझो मानसिक रोग के पीड़ित हो

By गुलनीत कौर | Published: February 13, 2018 05:17 PM2018-02-13T17:17:17+5:302018-02-13T17:46:46+5:30

यहां हम आपको ऐसे अजीबोगरीब कंडोम के बारे में बताएंगे जो मार्किट में उपलब्ध भी हैं और बहुत से लोगों द्वारा इस्तेमाल भी किए जाते हैं।

International Condom Day 2018: 7 Weirdest Themed Condom names and brands | International Condom Day 2018: कंडोम के 7 ऐसे ब्रांड जिनके नाम पढ़ हंसी ना आए तो समझो मानसिक रोग के पीड़ित हो

International Condom Day 2018: कंडोम के 7 ऐसे ब्रांड जिनके नाम पढ़ हंसी ना आए तो समझो मानसिक रोग के पीड़ित हो

कंडोम का नाम सुनते ही आज भी बहुत से लोग चुप्पी साध लेते हैं, नाम लेने से शर्माते हैं। इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश करो तो पतली गली पकड़ लेते हैं। लेकिन दूसरी ओर यह भी सच है कि हमारी सोसाइटी में अब लोग 'फ्री सेक्स' से 'सेफ सेक्स' यानी सुरक्षित यौन संबंधों की ओर बढ़ रहे हैं। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि आज ही के दिन 'इंटरनेशनल कंडोम डे' भी होता है। जी हां... हमें यौन संक्रमण और अनचाहे गर्भ से बचाने वाले कंडोम को एक खास दिन समर्पित है।

इसदिन देश दुनिया में कंडोम के इस्तेमाल और इससे जुड़े तथ्यों के बारे में चर्चा की जाती है। तो आज हम कंडोम से जुड़ी ही एक रोचक जानकारी लाए हैं। यहां हम आपको ऐसे अजीबोगरीब कंडोम के बारे में बताएंगे जो मार्किट में उपलब्ध भी हैं और बहुत से लोगों द्वारा इस्तेमाल भी किए जाते हैं। इनमें से कुछ के नाम आपके होश उड़ा देंगे और कुछ के बारे में जान आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

1. कंडोमेट्रिक कंडोम

एक ऐसा कंडोम जो सुरक्षित यौन संबंध बनाने के काम भी आता है और इसपर बना 'स्केल' पुरुष लिंग का साइज भी बताता है। वाकई अजीब है!

2. टुक्सेडो कंडोम

एक फॉर्मल पार्टी में जाने वाले फॉर्मल सूट के साथ फॉर्मल कंडोम भी पहनेंगे? इसे बनाने वाले को सलाम! 

3. व्हिस्की कंडोम

अब जिन्हें व्हिस्की बहुत पसंद है उनके लिए मार्केट में व्हिस्की कंडोम भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: International Condom Day 2018: पहले बंदूक की नली पर चढ़ते थे कंडोम, जानिए ऐसी ही मजेदार बातें

4. कस्टमाइज कंडोम

कंडोम पर आपकी तस्वीर होगी, यह अजीबोगरीब चीज भी मार्किट में उपलब्ध है। इस पर तस्वीर के साथ कुछ टेक्स्ट भी लिखवाया जा सकता है। 

5. फास्फोरसेंट कंडोम

अब तक कपड़ों में तो इस रंग का ट्रेंड देखा ही होगा आपने, लेकिन कंडोम भी इस रंग का आता है यह भी जान लीजिये। 

6. गन कंडोम

गन यानी बन्दूक वाला कंडोम... सुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए ऐसा हथियार होना, यह कांसेप्ट किसी क्रिएटिव दिमाग वाले ने ही बनाया होगा। 

7. रेपेक्स कंडोम

अब यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में जान कर लगता है कि किसी समझदार ने यह काम किया होगा। यह एक एंटी-रेप कंडोम है। दरअसल यह एक फीमेल कंडोम है जिसपर 'शार्क' मछली के दांतों जैसी लाइनिंग हो रखी है। ऐसी कंडोम पहनी महिला का यदि पुरुष रेप करना चाहेगा तो इस नुकीली लाइनिंग से मिलने वाले तकलीफ को सह नहीं पायेगा और महिला को बचने का मौका मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: International condom day 2018: कंडोम पहनने के मामले में ये 6 बड़ी गलतियां कर बैठते हैं लड़के-लड़कियां 

Web Title: International Condom Day 2018: 7 Weirdest Themed Condom names and brands

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे