लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर के पति पर परिवार ने लगाए आरोप, घरेलू हिंसा का केस करेंगे दर्ज

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 9, 2020 10:46 IST

Open in App

एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत से पूरे टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेम एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का बीते सोमवार को निधन हो गया. महज 34 साल की उम्र में दिव्या ने सबको दुनिया को अलविदा कह गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या की हालत बहुत बिगड़ गई थी. उन्हें निमोनिया भी था, जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ. दिव्या भटनागर के निधन के बाद एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी हिना खान , अंकिता लोखंडे और शोएब इब्राहिम समेत टीवी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी.

वही अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या भटनागर का परिवार उनके पति के खिलाफ केस करने की तैयारी  में है. दरअसल हाल ही में दिव्या भटनागर की दोस्त  और और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने instagram पर एक विडियो शेयर किया था. जिसमे उन्होंने दिव्या के पति गगन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाये है. देवोलीना भट्टाचार्जी ने दावा किया है कि गगन गबरू दिव्या के साथ मारपीट करता था. 

खबरों के मुताबिक़ अब  देवोलीना के बाद दिव्या के भाई ने कुछ चौकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि वह अपनी बहन के पति गगन के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने पर विचार कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ दिव्या का परिवार अब गगन के खिलाफ एक्शन लेने वाला है. 

देवाशीष भटनागर ने कहा है, 'शादी के बाद से ही गगन ने मेरी बहन को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया था। हमें अलमारी से दिव्या का एक नोट मिला है जिसमें उन्होंने लिखा था कि गगन उन्हें गाली देता है और उनके साथ मारपीट करता है। ये नोट उन्होंने 7 नवंबर को लिखा था। कल हमें ये नोट मिला है। 16 नवंबर को ही दिव्या ने गगन के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज करवाया था। जब वो अस्पताल में अपना इलाज कर रही थीं तो हम सभी उनकी हिम्मत बनें और उन्हें हिम्मत ना हारने के लिए भी कहा। हमारे लिए ये काफी मुश्किल है। हमारी पीड़ा असहनीय है।'

वही दिव्या के भाई ने कहा  कि हम उम्मीद कर रहे थे कि वह ठीक हो जाएगी. उन्होंने बताया कि बेटी को खोने के बाद उनकी मां पूरी तरह से टूट गई हैं. ये समय उनके लिए बहुत मुश्किल समय है और दर्द असहनीय है.

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट