न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव (Saturn) 142 दिन बाद यानी आज 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो गए हैं। शनि के मार्गी होने से जिस राशि पर शनि के प्रभाव थे, वे काफी हद तक कम हो जाएंगे। आपको बता दें शनि 11 मई 2020 को वक्री हुए थे। इससे पहले 24 जनवरी को शनि ने धनु से मकर राशि में गोचर किया था। शनि का मार्गी होना एक बड़ी ज्योतिषीय घटना है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि शनि के मार्गी होने से मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक राशि वालों को फायदा होगा। आइये इस वीडियो के माध्यम से आपको बताते हैं शनि के मार्गी (Saturn Transit 2020) होने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है..