googleNewsNext

शौचलयों पर भगवा रंग, अखिलेश यादव बोले- योगी सरकार ने किया हिन्दू धर्म का अपमान

By कोमल बड़ोदेकर | Published: January 13, 2018 04:56 PM2018-01-13T16:56:50+5:302018-01-13T17:06:58+5:30

यूपी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों पर भगवा रंग करवा के निशाने पर आई योगी सरकार को घेरत�..

यूपी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों पर भगवा रंग करवा के निशाने पर आई योगी सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि टॉयलेट को भगवा रंगना धर्म का अपमान है।अखिलेश ने सपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी शौचालय तक को भगवा रंग में रंग कर धर्म का अपमान कर रही है। उसने शौचालय को इज्जत घर नाम देकर उसकी इज्जत पर भी रंग पोत दिया है। 

रंग बदलने से कुछ नहीं होने वाला। विकास का रंग ही स्थायी होता है। जनता के कल्याण का कोई काम करने के बजाय भाजपा सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने वाले काम करती है।उन्होंने कहा, "भाजपा सर्वाधिक जातिवादी पार्टी है। लेकिन हमको जातिवादी बताती है। उन्होंने कहा कि लोगों में इन लोगों ने इतना भ्रम डाल किया है कि हमको जातिवादी लिख दिया जाता है और भाजपा को टेक्निकल कह दिया जाता है।" 

अखिलेश ने कहा, भाजपाई ध्यान हटाने में माहिर हैं। बुंदेलखंड में किसान धरने पर बैठा है और मुख्यमंत्री ने हिमाचल में कहा कि हमने किसानों का पूरा भुगतान कर दिया। लेकिन सब झूठ है। बीजेपी सरकार पूरी तरह फेल रही है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथYogi Adityanath