लाइव न्यूज़ :

जानिए क्यों वरुण गांधी ने लोकसभा स्पीकर को की भावपूर्ण अपील, चारो ओर हो रही है सराहना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 30, 2018 19:51 IST

Open in App
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पत्र लिखाकर 16वीं लोकसभा में मौजूदा सांसदों का वेतन न बढ़ने की अपील की है। वहीं राजकीय कोष पर बढ़ रहे बोझ को कम करने की कोशिश  में भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अमीर सांसदों से 16वीं लोकसभा के बचे कार्यकाल में सैलरी न लेने का आ​हृवान किया है। वरुण गांधी की इस अपील हर ओर सराहना हो रही है। तीन पन्नों के पत्र में वरुण गांधी ने कहा कि, सांसदो की सैलरी 16वीं लोकसभा में नहीं बढ़ाई जानी चाहिए, क्योंकि 16वीं लोकसभा में 440 सांसद ऐसे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ रुपये हैं वरुण गांधी ने पत्र में बताया कि लोकसभा में प्रति सांसद संपत्ति 14.61 करोड़ रुपये हैं और राज्यसभा में प्रति सांसद संपत्ति 20.12 करोड़ है। ऐसे में लोकसभा स्पीकर होने के नाते वह करोड़ों की संपत्ति रखने वाले सांसदो से अपील करें कि वो सांसद के तौर पर सैलरी नहीं लें। यहीं नहीं वरुण गांधी ने अपने पत्र में उदाहरण दिया कि 1949 में नेहरू की कैबिनेट ने देश के आर्थिक हालत को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया था कि वो उनकी पूरी कैबिनेट तीन महीने तक सैलरी नहीं ले लेगी। उन्होंने राजकोष पर पड़ रहे भार का हवाला देते हुए ये अपील की। आपको बता दे देश में फिलहाल सरकार प्रति सांसद प्रतिमाह 2.7 लाख रुपये खर्च करती है। वर्ष 2016 में सिर्फ लोकसभा के 543 सांसदों पर 176 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
टॅग्स :वरुण गांधीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतबीजेपी की पूर्व सांसद मेनका गांधी के पति संजय गांधी के नाम से खुश नहीं सम्राट चौधरी?, संजय गांधी जैविक उद्यान और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदला

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज