googleNewsNext

उर्मिला मातोंडकर ने थामा शिवसेना का दामन, जानें उनके बारे में सबकुछ

By गुणातीत ओझा | Published: December 2, 2020 02:30 AM2020-12-02T02:30:17+5:302020-12-02T02:32:26+5:30

Highlightsउर्मिला मातोंडकर ने आज सोमवार को शिवसेना का दामन थाम लिया है।उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में उन्होंने शिवसेना की सदस्यता हासिल की है।

बॉलीवुड अभिनेत्री और अब राजनीति में कदम रख चुकीं उर्मिला मातोंडकर ने आज सोमवार को शिवसेना का दामन थाम लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में उन्होंने शिवसेना की सदस्यता हासिल की है। उर्मिला पिछले साल सक्रिय राजनीति में उतरी थीं जब उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। उस चुनाव के पांच महीने बाद ही उन्होंने कांग्रेस को अलविदा भी कह दिया था। उर्मिला मार्च-2019 में कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। अभिनेत्री ने पार्टी में कामकाज के तरीकों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस को छोड़ दिया था। उर्मिला ने तब अपने बयान में कहा था, 'मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं मुंबई कांग्रेस में एक बड़े लक्ष्य पर काम करने की बजाय छोटे घर की राजनीति के लिए इनकार कर रही हैं।' उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से था। उर्मिला को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :उर्मिला मार्तोडकरUrmila Matondkar