लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कहर से कैसे निपटेगी हमारी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2020 17:29 IST

Open in App
नई दिल्ली : देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 28 पुष्ट मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि अब सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी.  इससे पहले 12 देशों के यात्रियों की ही स्क्रीनिंग की जा रही थी.  हर्षवर्धन ने कहा कि यदि ईरान की सरकार मदद करने को तैयार होती है तो वहां भी एक जांच केंद्र बनाया जा सकता है. ऐसा होने से स्क्रीनिंग के बाद ईरान से भारत के नागरिकों को वापस लाने में मदद मिलेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 28 मामलों में से एक व्यक्ति दिल्ली से और उसके छह रिश्तेदार आगरा से, एक तेलंगना से जबकि 16 इटली के नागरिक और उनका भारतीय चालक शामिल हैं.  इसके अलावा, तीन पुराने मामले केरल के हैं. अब तक हवाई अड्डों पर 5,89,000 लोगों की, जबकि सीमाओं पर दस लाख से भी ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई है. इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के मरीज के संपर्क में आने वाले 88 लोगों की जांच के की कोशिश की जा रही है. दिल्ली सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल और एलएनजेपी अस्पताल में दो लैब बनाएगी. सीएम ने दावा किया कि मास्क की कोई कमी नहीं है, साथ ही दिल्ली के नगर निगम उन चार देशों से आने वाले पर्यटकों से संपर्क कर रहे हैं और उनकी जांच करवा रहे हैं जहां कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं. शहर के होटलों और अतिथि गृहों में भी जांच की जा रही है. किसी इमरेजेंसी के दौरान 19 सरकारी और छह प्राइवेट अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं. 
टॅग्स :कोरोना वायरसनोएडा समाचारदिल्लीअरविन्द केजरीवालमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'