लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2021: क्यों-कब और कैसे मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, जानें अहम सवालों के जवाब

By गुणातीत ओझा | Published: January 20, 2021 9:55 PM

Open in App
26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस ?Republic Day Celebration 2021: हर साल की तरह इस बार भी हम अपना गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाने के लिए तैयार हैं। इस साल हम अपना 72वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस खास दिन के लिए देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कोने-कोने में तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर आपके मन में ये सवाल आते होंगे कि आखिर 26 जनवरी को ही हम ‘रिपब्लिक डे  (Republic Day 2020) क्यों मनाते हैं। गणतंत्र दिवस को कैसे मनाया जाता है। यहां हम आपको भारत के गणतंत्र दिवस से जुड़े इन्हीं अहम प्रश्नों के जवाब दे रहे हैं। हम आपको अपने इस वीडियो में गणतंत्र दिवस से जुड़े बेहद अहम और बेसिक सवालों की जानकारी दे रहे हैं जो अधिकतर लोग इंटरनेट पर सर्च करते हैं.. गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है 26 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गयाभारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया था। जबकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था। इसी उपलक्ष में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1929 को अंग्रेजों की गुलामी के विरुद्ध कांग्रेस ने ‘पूर्ण स्वराज’ का नारा दिया था। यही कारण है कि गणतंत्र दिवस मनाने के लिए इस दिन को चुना गया था।गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या अंतर है?गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत गणतंत्र देश देश बना था। गणतंत्र दिवस के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। जबकि स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत को अंग्रेजी की लंबी गुलामी से आजादी मिली थी। इसलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।इस साल हम कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैंभारत ने पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 में मनाया था। इस हिसाब से 2021 में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।क्या गणतंत्र दिवस के दिन सार्वजनिक छुट्टी होती हैइसका जवाब ‘हां’ है इस दिन भारत में सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद होते हैं। इस दिन भारत में सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है।गणतंत्र दिवस की टिकट कहां से मिलती है2020 में गणतंत्र दिवस परेड की टिकट सेना भवन, नॉर्थ ब्लॉक, लाल किला, पार्लियामेंट हाउस, जंतर-मंतर, शास्त्री भवन जैसी जगहों से मिली थी। इस साल कोरोना महामारी की वजह से अभी तक संबंधित विभाग से टिकट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधानभारत के आजाद होने के बाद संविधान सभा का गठन हुआ था। संविधान सभा ने अपना काम 9 दिसंबर 1946 से शुरू किया। दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान 2 साल, 11 माह, 18 दिन में तैयार हुआ। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान सौंपा गया, इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है। जानें कुछ अन्य अहम तथ्य -26 जनवरी1950 में इस दिन ही भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था।-26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 बजे भारत एक गणतंत्र बना। इस के छह मिनट बाद 10.24 बजे राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।-इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे। इस दिन पहली बार उन्होंने भारतीय सैन्य बल की सलामी ली थी। पहली बार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।
टॅग्स :गणतंत्र दिवसराजेंद्र प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRepublic Day: सरकारी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य, गणतंत्र दिवस समारोह में भारी संख्या में आने का निमंत्रण, 26 और 29 जनवरी को जरूर पहुंचे

क्राइम अलर्टखालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नून ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले भारत को दी धमकी

भारतदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा हिजुबल का आतंकी, जम्मू-कश्मीर के कई हमलों में था शामिल

भारतब्लॉग: ‘झांकी’ को लेकर न खड़ा हो सियासी संकट

विश्वनहीं आ रहे Biden, Emmanuel Macron होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

भारत अधिक खबरें

भारत108 Feet Agarbatti: अयोध्या में जलाई गई 108 फीट की अगरबत्ती, 50 किमी दूर तक जाएगी सुगंध

भारतCongress Rajasthan 2024: हार के बाद कांग्रेस में बदलाव, टीका राम जूली होंगे विधायक दल नेता, जानें राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा

भारतRam Mandir: श्री रामलला वस्त्र अर्पण, 12 लाख भक्तों ने किया तैयार, सीएम योगी आदित्यनाथ आवास पर कार्यक्रम, देखें वीडियो

भारतAyodhya Hotels sold out: 22 जनवरी को अगर आप राम मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं तो जानें कहां ठहरें

भारतशादी नहीं निभाना और शारीरिक संबंध से इनकार करना मानसिक क्रूरता, मप्र उच्च न्यायालय ने कहा-तलाक का वैध आधार