लाइव न्यूज़ :

नोएडा की इस सोसायटी में मिला कोराना का नया मरीज़, 23 मार्च तक सील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2020 14:35 IST

Open in App
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 74 में सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया है. इसके खबर के बाद सोसाइटी के कैंपस को 23 मार्च तक सील कर दिया गया . इस सोसाइटी के रहने वाले लोगों के तब घर के अंदर ही रहने का आदेश दिया गया है. केपटाउन सोसायटी को संक्रमण मुक्त करने के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक बंद करने की घोषणा की है. इस सोसायटी में हजारों लोग रहते हैं.  डीएम बी एन सिंह का आदेश है कि इस दौरान किसी को भी बेहद जरूरी होने पर ही सोसायटी में अंदर आने या बाहर जाने की परमिशन दी जाएगी.  इससे पहले सेक्टर 100, 78 और 41 के रहने वाले तीन लोग और दिल्ली का एक व्यक्ति नोएडा में संक्रमित पाए गए थे. कोरोना के खतरे को देखते हुए नोएडा में धारा 144 लागू है .एहतियात के तौर पर शहर के स्टोर, मॉल और शॉपिंग सेंटर बंद हैं.  नोएडा में कुल संक्रमित मामलों की संख्या पांच हो गई है. कोरोना के कहर से देश भर में दहशत है. लोग दुकानों ने सामान खरीद कर घरों में जमा कर रहे हैं. इस पैनिक की हालात के बाद लोगों को समझाने के लिए सूबे के सीएम सामने आए और उन्होंने लोगों से पैनिक ना करने की अपील की.  इंडियन काउंसिंल ऑफ मेडिकल रिसर्च के आंकड़ों के हिसाब से अब तक देश में 271 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और अब तक कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है
टॅग्स :कोरोना वायरसनोएडा समाचारयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया