लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Sidhi Bus Accident: ड्राइवर न लेता शॉर्टकट, तो बच जाती 45 लोगों की जान?

By गुणातीत ओझा | Updated: February 16, 2021 23:19 IST

Open in App
मध्य प्रदेश सीधी बस हादसाड्राइवर की गलती से मौत की नींद सो गए 45 लोग?मध्य प्रदेश के सीधी में हुआ दर्दनाक बस हादसा 45 लोगों की मौत का कारण बन गया। बस अनियंत्रित होकर 22 फीट नहर में गिरी तो मासूम लोगों की जान काल के गाल में समा गई। सवाल यह उठता है कि यह बस हादसा हुआ क्यों? रोंगटे हिला देने वाले इस हादसे के पीछे बस ड्राइवर की गलती सामने आ रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ड्राइवर ने ही जाम से बचने के लिए शॉर्टकट ले लिया था, जो नहर के किनारे से गुजरता है। लेकिन उसे नहीं पता था कि शॉर्टकट लेना मौत को निमंत्रण देना साबित होगा। रास्ता काफी संकरा था इसके बावजूद ड्राइवर ने बस इसी रूट से निकाली और आखिरकार बस का बैलेंस बिगड़ा और पूरी की पूरी बस नहर में समा गई। इस हादसे में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।इतना ही नहीं इस हादसे के पीछे कहीं न कहीं प्रशासन की अनदेखी भी जिम्मेदारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में केवल 32 लोगों को बैठाने की क्षमता थी। क्षमता से करीब दोगुने यानी 50 से ज्यादा यात्री बस में बैठे थे। बस को सीधी से छुहिया घाटी होते हुए सतना जाना था। झांसी-रांची स्टेट हाईवे की सड़क खराब है और पूरी बनी नहीं है, जिसके कारण आए दिन जाम लगता है। ड्राइवर ने इसी जाम से बचने के लिए रास्ता शॉर्टकट ले लिया था। हादसे के चार घंटे बाद 11.45 मिनट पर क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। नहर की गहराई 20 से 22 फीट बताई जा रही है। जिस वक्त हादसा हुआ, तब बहाव तेज था, लिहाजा यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। अब तक 45 शव निकाले जा चुके हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद सात लोगों को बचाया गया। जबकि ड्राइवर तैरकर बच निकला। उसे हिरासत में ले  लिया गया है। मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि बस की परमिट रद्द कर दी गई है। बस में सवार ज्यादातर छात्र परीक्षा देने जा रहे थे। बस गलत रूट से जा रही थी। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे के बाद अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
टॅग्स :मध्य प्रदेशसड़क दुर्घटनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज