लाइव न्यूज़ :

कराची में चश्मदीदों ने सुनाई क्रैश की कहानी, पहली Landing नाकाम रहने के बाद Pilot ने फिर की थी कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2020 15:41 IST

Open in App
 पाकिस्तान में विमान हादसे के बाद एक चश्मदीद गवाह ने बताया कि प्लेन ने दो या तीन बार लैंड करने की कोशिश की थी. पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक चश्मदीद शकील अहमद ने बताया कि विमान एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर पहले एक मोबाइल टावर से टकराया और फिर उसके बाद घरों के उपर जा गिरा. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स का यात्री विमान PK8303 जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया. जिसमें 97 लोगों की मौत हो गयी है. विमान लाहौर से आ रहा था और कराची उतरने ही वाला था कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कॉलोनी के निकट जिन्ना गार्डन में क्रैश हो गया. एक और चश्मदीद ने बताया कि रनवे से महज़ कुछ सौ फुट पहले प्लेन क्रैश हो गया. पायलट और एटीसी के बीच बातचीत में पता चलता है कि पायलट लैंड करने में नाकाम रहा था और लैंडिंग करने की दूसरी कोशिश करने के लिए चक्कर लगा रहा था. बातचीत में पायलट ने कहा था कि हम आगे बढ़ रहे है लेकिन इंजन काम नहीं कर रहा है. दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव में लगे एक फायर फाइटर सरफराज अहमद ने बताया कि एयरबस ए 320 की नोज़ यानि अगले हिस्से और फ्यूसिलाज को टक्कर की वजह से भारी नुकसान पहुंचा था. सरफराज ने बताया कि बचाव दल ने विमान के मलबे से जब चार शवों को निकाला तो उनमें से कुछ ने उस वक्त भी सीट बेल्ट पहना हुआ था.हादसे के बाद पाकिस्तान एयरलाइन्स पायलट एसोसियशन के प्रवक्ता तारिक याहया ने कहा कि आखिरी वक्त में प्लेन ग्लाइड कर रहा था. पायलट और एटीसी के बीच बातचीत से पता चलता है कि प्लेन के इंजन काम नहीं कर रहे थे, वो सिर्फ डैनों के सहारे ग्लाइड कर रहा था और अंत में वो रनवे तक नहीं पहुंच पाया. पायलट से जब कहा गया कि वो 3000 फीट की उंचाई पर जाए तो वो नहीं जा पाया. प्रवक्ता ने कहा ये तो सिर्फ अनुमान हैं लेकिन असली कारण का पता तो ब्लैक बॉक्स मिलने पर ही चलेगा 
टॅग्स :पाकिस्तानविमान दुर्घटनाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई