लाइव न्यूज़ :

Ghulam Nabi Azad का 13 साल पुराना Video viral, जिसने PM Modi की आंखों में ला दिए आंसू|Rajyasabha

By गुणातीत ओझा | Updated: February 11, 2021 01:50 IST

Open in App
मोदी को कॉल कर जब फूट-फूट कर रोए थे गुलाम नबी..राज्यसभा (Rajyasabha) में आज कांग्रेस (Congress) सांसद और सदन में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) की विदाई भाषण के दौरान प्रधानमंत्री का गला रुंध गया और उनकी आंखों से आंसू आ गए। राज्यसभा में यह बहुत ही भावुक क्षण था। पीएम मोदी ने 13 साल पहले की बात का जिक्र किया, उस वक्त मोदी और आजाद गुजरात और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे। 13 साल पहले यानि 2007 में जम्मू-कश्मीर में गुजरात के सैलानियों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। हमले में कई लोगों की जान चली गई थी। इस घटना से आहत गुलाम नबी आजाद ने तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉल किया था और वो बात करने से ज्यादा रो रहे थे। अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। पीएम मोदी और आजाद द्वारा इस घटना का जिक्र किये जाने के बाद समाचार एजेंसी ANI ने एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो 30 जुलाई 2007 का है। तब जम्मू-कश्मीर के सीएम रहे गुलाम नबी आजाद ने आतंकी हमले के पीड़ितों से मुलाकात की थी।वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकी हमले के पीड़ितों को हवाई जहाज से गुजरात रवाना करने से पहले आजाद ने पत्रकारों से बात की। आजाद इस दौरान भी भावुक दिख रहे हैं। इस वीडियो में पीछे पीड़ितों के रोने की आवाजें भी आ रही हैं। आजाद ने उस वक्त कहा था- 'हम आपको फूल फल लेके भेजना चाहते थे, लेकिन आपके बच्चों की लाशें भेज रहे हैं। बहुत अफसोस है। हम सबको माफ करना।'वीडियो के शुरुआती हिस्से में भी पीड़ितों से मिलते हुए आजाद भावुक हो गए थे। वह अपनी आंखे पोछते दिख सकते हैं। इससे पहले आजाद ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि जम्मू एवं कश्मीर का मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही दिनों के भीतर कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ और कुछ पर्यटक मारे गए थे। इनमें गुजरात के पर्यटक भी थे। उन्होंने कहा कि वह जब हवाईअड्डे पहुंचे तब पीड़ित परिवारों के बच्चे उन्हें पकड़कर रोने लगे।आजाद ने कहा कि वह दृश्य देखकर उनके मुंह से चीख निकल गई, 'खुदा तूने ये क्या किया...मैं क्या जवाब दूं इन बच्चों को...इन बच्चों में से किसी ने अपने पिता को गंवाया तो किसी ने अपनी मां को...ये यहां सैर करने आए थे और मैं उनकी लाशें हवाले कर रहा हूं....' इसी कड़ी में आजाद ने कहा, 'अल्लाह से... भगवान से... यही दुआ करते हैं कि इस देश से आतंकवाद खत्म हो जाए।'
टॅग्स :गुलाम नबी आजादनरेंद्र मोदीराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज