लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest Latest Update: किसान आंदोलन पर PM Modi बोले- किसानों की शंका दूर करने को सरकार 24 घंटे तैयार

By गुणातीत ओझा | Published: December 15, 2020 9:11 PM

Open in App
ठळक मुद्दे20 दिनों से जारी किसानों का आंदोलन खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है।PM Modi ने कहा कि किसानों की शंकाओं व समस्याओं के समाधान के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है।
किसान आंदोलन पर आया पीएम मोदी का बड़ा बयान                                                                       सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ राजधानी दिल्ली (Delhi) की विभिन्न सीमाओं पर 20 दिनों से जारी किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को कहा कि किसानों का कल्याण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है और सरकार उनकी शंकाओं व समस्याओं के समाधान के लिए चौबीसों घंटे तैयार है। कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और उन पर किसानों को भ्रमित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, ''आज कल दिल्ली के आसपास किसानों को भ्रमित करने की बड़ी साजिश चल रही है। उन्हें डराया जा रहा है कि कृषि सुधारों के बाद किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा।''उन्होंने कहा कि हाल में हुए कृषि सुधारों की मांग वर्षो से की जा रही थी और अनेक किसान संगठन भी यह मांग करते थे कि किसानों को अनाज को कहीं पर भी बेचने का विकल्प दिया जाए। उन्होंने कहा, ''आज जो लोग विपक्ष में बैठकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, वह भी अपनी सरकार के समय इन कृषि सुधारों के समर्थन में थे। लेकिन अपनी सरकार के रहते वे निर्णय नहीं ले पाए। किसानों को झूठे दिलासे देते रहे।''पीएम मोदी ने कहा कि आज देश ने जब यह ऐतिहासिक कदम उठा लिया तो विपक्षी किसानों को भ्रमित करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा, ''मैं अपने किसान भाइयों बहनों को बार-बार दोहराता हूं। उनकी हर शंका के समाधान के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है। किसानों का हित पहले दिन से हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहा है। खेती में किसानों का खर्च कम हो, उनकी आय बढ़े और मुश्किलें कम हों, इसके लिए हमने निरंतर काम किया है।''उन्होंने हाल के दिनों में आए चुनाव नतीजों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार की ''ईमानदार नीयत और ईमानदार प्रयास को करीब-करीब पूरे देश ने आशीर्वाद दिए हैं।'' उन्होंने उम्मीद जताई और कहा, ''किसानों के आशीर्वाद की ताकत से... जो भ्रम फैलाने वाले लोग हैं, जो राजनीति करने पर तुले हुए लोग हैं, जो किसानों के कंधे पर बंदूक फोड़ रहे हैं... देश के सारे जागरूक किसान उनको भी परास्त करके रहेंगे।''किसान नेताओं ने कहा कि अब तक विरोध प्रदर्शन के दौरान करीब 20 किसान ‘शहीद’ हो गए। प्रदर्शन शुरू होने के बाद से हर दिन औसतन एक किसान की मौत हुई। उन्होंने कहा कि हम वार्ता से नहीं भाग रहे, लेकिन सरकार को हमारी मांगों पर ध्यान देना होगा और ठोस प्रस्ताव के साथ आना होगा। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि सरकार कह रही है कि वह इन कानूनों को निरस्त नहीं करेगी, हम कह रहे हैं कि हम आपसे ऐसा करवाएंगे।
टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएमपी में पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर एक्शन शुरू, मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया प्लान

भारतRam Mandir inauguration in Ayodhya: योगी सरकार अयोध्या में सजाएगी 'वैश्विक राम दरबार'!, चार माह में तीन करोड़ श्रद्धालुओं को दर्शन कराएगी भाजपा, जानें क्या है अभियान  

भारतPM Modi's Mega South Push: दक्षिण भारत पर फोकस, शाह के बाद पीएम कर रहे दौरा, तमिलनाडु में 20140 करोड़ और केरल में करेंगे रैली, जानें क्या है प्लान, 77 लोकसभा सीट पर नजर!

भारतRam Mandir Inauguration: वेंकटेश प्रसाद को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण, कहा- 'अभिलाषा थी कि मेरे जीवनकाल में राम मंदिर बने'

भारत"अयोध्या में स्थापित हो रही मूर्ति 'भाजपा के राम' की है, हमारे राम तो सिद्धारमैया हैं", कर्नाटक कांग्रेस के नेता ने दिया विवादित बयान

भारत अधिक खबरें

भारत'तीसरी बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार', लोकसभा 2024 चुनावों के लिए बीजेपी का नया नारा

भारतMP Drivers Strike In Bhopal Day 2 : ड्रायवरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त, दूध-सब्जी के लिए परेशान हुए लोग

भारतTruck Bus Drivers Strike: MP हड़तालियों पर सख्ती, बाधा पैदा की तो होगा एक्शन

भारतBihar Caste Survey: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, बिहार जाति सर्वेक्षण विवरण को सार्वजनिक किया जाए

भारतट्रक हड़ताल का असर, MP में बस-कैब-ऑटो बंद